10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा शिविर, SIR कार्यों में तेजी के निर्देश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 7 अक्टूबर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने जमशेदपुर पश्चिम और जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विशेष डिजिटाइजेशन कैंपों का निरीक्षण कर SIR के तहत डिजिटाइजेशन, जनसुनवाई एवं फॉर्म-6 से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि आगामी 10 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मेगा शिविर आयोजित किया जाएगा। साथ ही डिजिटाइजेशन-सह-हेल्प डेस्क के माध्यम से मतदाताओं को SIR एवं फॉर्म-6 से संबंधित सहायता दी जाएगी। उन्होंने पात्र नागरिकों से शिविर में पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।

