साकची गुरुद्वारा बस्ती में जलजमाव से परेशानी, आंदोलन की चेतावनी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। साकची गुरुद्वारा बस्ती के ए जोन स्थित भगत सिंह गली में पिछले एक माह से तीन ड्रेनेज होल जाम हैं। सड़क पर गंदा पानी बहने, जलजमाव और दुर्गंध से स्थानीय लोग परेशान हैं। लोगों ने बीमारी फैलने की आशंका जताते हुए जल्द समाधान की मांग की है।

बुधवार को स्थानीय लोगों ने बैठक कर बताया कि जेएनएसी और जुस्को से कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों का आरोप है कि दोनों विभाग एक-दूसरे का क्षेत्र बताकर जिम्मेदारी से बच रहे हैं। बरसात में जलनिकासी नहीं होने से घरों में भी गंदा पानी घुस जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में हाल में डेंगू के मामले भी सामने आए हैं।
हरविंदर सिंह, जगतार सिंह, सरबजीत सिंह टॉबी और सुशील बंसल ने तत्काल स्थल निरीक्षण कर स्थायी समाधान की मांग की। लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द जलनिकासी, सफाई और सड़क की समस्या दूर नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में अमृतपाल सिंह, शिवम, जसबीर सिंह, हरजीत सिंह, गुरपाल सिंह पिंटू, बनमाली, अमरीक सिंह बिट्टू, हरपाल सिंह, शरणप्रीत सिंह, रेशम सिंह, रंजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, जगप्रीत सिंह, जगजीत सिंह और विनय अरोड़ा सोनू समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

