Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुर्गा पूजा से पहले पुलिस ने किया दंगा-रोधी मॉक ड्रिल, विषम परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दुर्गा पूजा से पहले पुलिस ने किया दंगा-रोधी मॉक ड्रिल, विषम परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुर्गा पूजा से पहले पुलिस ने किया दंगा-रोधी मॉक ड्रिल, विषम परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। आगामी दुर्गा पूजा समेत अन्य त्योहारों को देखते हुए शहर में शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के निर्देश पर पुलिस केंद्र, गोलमुरी में दंगा-रोधी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

    मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस जवानों को अचानक उत्पन्न होने वाली विषम परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने, उपद्रव या तनाव की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने तथा असामाजिक तत्वों से प्रभावी ढंग से निपटने का अभ्यास कराया गया। पुलिस बल ने मॉक ड्रिल के माध्यम से किसी भी आपात स्थिति में समन्वय के साथ कार्रवाई करने की प्रक्रिया को दोहराया।

    अधिकारियों ने जवानों को निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए और किसी भी सूचना पर तत्काल प्रतिक्रिया दी जाए। मॉक ड्रिल का उद्देश्य पुलिस बल को वास्तविक परिस्थितियों के लिए तैयार रखना और कानून-व्यवस्था की चुनौती आने पर कम से कम समय में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा।

    पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। पुलिस की ओर से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, पूजा पंडालों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने की तैयारी की जा रही है।

    दुर्गा पूजा से पहले पुलिस ने किया दंगा-रोधी मॉक ड्रिल विषम परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleAISF के द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन
    Next Article जमशेदपुर में भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’, विकसित भारत का लिया संकल्प

    Related Posts

    खेल मैदान में जीत की होड़, बच्चों के दमखम पर गूंजती रहीं तालियां

    November 22, 2026

    21 साल जिस विद्यालय में बच्चों का भविष्य संवारा, वहां से विदाई पर बोलीं- यह विद्यालय मेरा परिवार है

    November 22, 2026

    एनटीपीसी बरौनी में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती, सीआईएसएफ फायर विंग को नई फायर जीप एवं हाई प्रेशर एयर कंप्रेसर समर्पित

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खेल मैदान में जीत की होड़, बच्चों के दमखम पर गूंजती रहीं तालियां

    21 साल जिस विद्यालय में बच्चों का भविष्य संवारा, वहां से विदाई पर बोलीं- यह विद्यालय मेरा परिवार है

    एनटीपीसी बरौनी में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती, सीआईएसएफ फायर विंग को नई फायर जीप एवं हाई प्रेशर एयर कंप्रेसर समर्पित

    दो दिन के अभियान में 182 नए मतदाता बनाने के लिए आए आवेदन।23 के नाम हटाने की तैयारी।

    19 फरवरी 2027 को जयंती पर स्थापित होगी छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा, भूमिपूजन के साथ तेज हुआ जनसहयोग अभियान

    सुशासन दिवस को लेकर जदयू नगर परिषद बखरी की बैठक

    बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पांच दिवसीय अभियान का विधिवत किया शुभारंभ

    किसानों-मजदूरों की समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करेगी भाकपा, 3 दिसंबर को जेल भरो अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान।

    जानलेवा हमले के आरोपी को बखरी पुलिस ने समस्तीपुर से दबोचा

    सुबोध पात्रो की मौत पर टाटा मोटर्स गेट पर हंगामा, स्थायी नौकरी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.