Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उबर ने की भारत में 600 कर्मियों को नौकरी से निकालने की घोषणा
    Breaking News Business Headlines राष्ट्रीय

    उबर ने की भारत में 600 कर्मियों को नौकरी से निकालने की घोषणा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संक्रमण से उत्पन्न परिस्थितियों ने कई कंपनियों की हालत खराब कर दी है और इससे उबरने के लिये कंपनियां कास्ट कटिंग और कर्मचारियों को अलग करने जैसे कदम उठा रही है. अब एप बेस्ड टैक्सी सर्विस प्रोवाइडर उबर इंडिया ने अपने 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा कर दी है. ये उसकी कुल वर्कफोर्स का एक चौथाई यानी कुल 25 प्रतिशत है जो कि काफी बड़ी संख्या कही जा सकती है.

    जानकारी के अनुसार जिन कर्मचारियों को निकाला जा रहा है उनमें ड्राइवर्स से लेकर राइडर सपोर्ट ऑपरेशंस के स्टाफ से लेकर दूसरे कार्यों से जुड़े लोग शामिल हैं. उबर इंडिया के दक्षिण एशिया कारोबार के अध्यक्ष प्रदीप परमेस्वरन ने एक बयान जारी करके ये जानकारी दी है. कंपनी के बयान के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी के चलते ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है.

    प्रदीप परमेस्वरन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी को ये फैसला लेते हुए बेहद दुख हो रहा है लेकिन ये भविष्य के लिए जरूरी है. अपने सहयोगियों को विदा करने के लिए कंपनी को बेहद दुख है और अपने ड्राइवर्स सहित सभी सहयोगी स्टाफ को उनके अब तक के सहयोग के लिए धन्यवाद करती है. हालांकि उबर ने जिन लोगों को नौकरी से निकालने का एलान किया है उन्हें कंपनी तीन महीने की सैलरी समेत छह महीने की मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा दे रही है.

    पिछले हफ्ते ही उबर इंडिया की पेरेंट कंपनी उबर टेक्नोलॉजीज जो कि एक यूएस-बेस्ड कंपनी है उसने भी अपने कार्यबल में 23 प्रतिशत कटौती करने का एलान किया था. कोरोना वायरस महामारी के दौरान अपने कारोबारों को मुनाफे बनाए रखने के लिए कंपनी ने ये फैसला लिया है. कंपनी के मुताबिक ये फैसला पहले लिए गए ग्लोबल जॉब कटौती के निणज़्य के अंतगज़्त ही आता है.

    वहीं उबर टेक्नोलॉजीज ने कहा कि वैश्विक तौर पर कंपनी की 6700 नौकरियों पर असर देखा जाएगा जिसमें वो 3700 नौकरियां भी शामिल हैं जिन्हें इस महीने के दौरान कम करने का फैसला लिया गया था. अब कंपनी अपने कोर बिजनेस यानी राइड सविज़्स और फूड डिलीवरी पर ही ध्यान केंद्रित करेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडब्ल्यूएचओ का अलर्ट: कोरोना कंट्रोल कर चुके देशों में भी लौट सकता है संक्रमण
    Next Article कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र में राजनैतिक उथल-पुथल तेज, सबके अपने-अपने दावे

    Related Posts

    झारखंड के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा इंदर सिंह नामधारी का योगदान

    November 19, 2026

    संवाद के नाम पर कब तक छिपेंगे असहज सवाल? टाटा स्टील प्रबंधन की जवाबदेही तय होनी चाहिए

    November 19, 2026

    अखिलेश की दुखती नब्ज ने बढ़ाया कांग्रेस का हौसला

    November 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा इंदर सिंह नामधारी का योगदान

    संवाद के नाम पर कब तक छिपेंगे असहज सवाल? टाटा स्टील प्रबंधन की जवाबदेही तय होनी चाहिए

    अखिलेश की दुखती नब्ज ने बढ़ाया कांग्रेस का हौसला

    टाटा स्टील के ‘गुड बुक्स’ में रहने वाले बुद्धिजीवियों को भी अब आदिवासी समाज के इन सवालों का जवाब देना होगा!

    जिम्मेदार पत्रकारिता न केवल समाज को सही दिशा प्रदान करती है बल्कि प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास एवं बेहतर संवाद को भी सुदृढ़ करती है : रिची पांडेय

    जनक राजर्षि के संज्ञा पाने वाले अकेले महापुरुष थे:डॉ सुरेश प्रसाद।

    घने कोहरे ने थामी रफ्तार, बखरी में छाया ठंड का प्रकोप

    136 पशुपालकों के बीच बोनस वितरण

    हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

    पति के साथ नहीं रहने की बात पर पंचनामा बना, पत्नी मायके गई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.