Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डब्ल्यूएचओ का अलर्ट: कोरोना कंट्रोल कर चुके देशों में भी लौट सकता है संक्रमण
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    डब्ल्यूएचओ का अलर्ट: कोरोना कंट्रोल कर चुके देशों में भी लौट सकता है संक्रमण

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिनेवा: वल्र्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने कोरोना संक्रमण से संबंधित नई चेतावनी जारी करते हुये कहा है कि चीन, यूरोप और अब अमेरिका में संक्रमण के मामलों में कमी आ गई है, लेकिन लगातार दुनिया भर के वैज्ञानिक सेकेंड वेव का खतरा बता रहे हैं.

    डब्ल्यूएचओ के अनुसार अगर दुनिया को सेकेंड वेव का सामना न भी करना पड़ा तो कुछ ऐसे देश हैं, जहां फिर से संक्रमण के मामले बढ़ेंगे और सेकेंड पीक आने की आशंका है. डब्ल्यूएचओ के हेल्थ इमरजेंसी प्रोग्राम के डायरेक्टर डॉक्टर माइक रेयान ने कहा कि फिलहाल दुनिया कोरोना संक्रमण की फस्र्ट वेव के एकदम मध्य में है और यहां से दुनिया के ज्यादातर इलाकों में इसके केसों में कमी आने लगेगी.

    रेयान ने कहा कि अभी कुछ और दिनों तक मामलों में बढ़ोतरी ही दर्ज की जाएगी और एशिया-अफ्रीका में मामले ज्यादा आएंगे. उन्होंने कहा कि बरसात और सर्दियों का मौसम आमतौर पर संक्रमण के अनुकूल होता है ऐसे में इस दौरान कोरोना संक्रमण के लिए भी फिर से नई ज़मीन तैयार हो जाएगी.

    डब्ल्यूएचओ की इन्फेक्शिय डिजीज एपिडेमोलॉजिस्ट मारिया वैन केर्खोव ने बताया कि सभी देशों को फिलहाल हाई अलर्ट पर ही रहने की जरूरत है. सभी को रेपिड टेस्ट सिस्टम तैयार कर लेना चाहिए. ये चेतावनी उन देशों के लिए भी है जो मान रहे हैं कि उन्होंने संक्रमण पर काबू पा लिया है. उन्होंने कहा कि कोविड-19 एक ऐसा वायरस है जो कभी भी पूरी तेजी से वापसी करने में सक्षम है और सर्दियों में ये और भी घातक साबित हो सकता है.

    विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना संक्रमण के मामलों में एक ऐसा स्तर आता है जब सबसे ज्यादा नए मामले और मौतें दजज़् की जाती हैं, इसे ही पीक कहा जाता है. अब डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी है कि फस्र्ट वेव के भीतर की सेकेंड पीक आने की आशंका बनी हुई है. रेयान ने बताया कि वो वक्त कभी भी आ सकता है जब फिर से दुनिया भर में मामले बढऩे लगे और और इसमें कुछ ऐसे देश शामिल हों जहां ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना संक्रमण पर कंट्रोल पा लिया गया है. उन्होंने कहा कि अभी तक सेकेंड वेव को लेकर आशंकाएं कम हैं, लेकिन मामले बढ़ेंगे इसके काफी संकेत मिल रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदक्षिण पूर्वी दिल्ली के तुकलकाबाद में आग से खाक हुईं लगभग 700 झुग्गियां
    Next Article उबर ने की भारत में 600 कर्मियों को नौकरी से निकालने की घोषणा

    Related Posts

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    August 25, 2026

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    August 25, 2026

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    विकसित भारत 2047: सरकारी स्कूल की जर्जर हालत सबसे बड़ा सवाल

    लिव इन रिलेशन संस्कृति भगवान शिव की विवाह प्रथा का अपमान: सुनील आनंद

    त्योहार से पहले महंगाई का डबल अटैक, चीनी ₹70 और प्याज ₹60 पार

    पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं संग की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

    सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल से 11 वर्षीय रेवती का निःशुल्क सफल ऑपरेशन

    निखार सबलोक हत्याकांड के बाद आसनबनी में पसरा सन्नाटा, जाताल बाबा स्थल विवाद की जांच तेज

    श्रेष्ठ एनजीओ पुरस्कार से सम्मानित किए गए डॉ. दिग्विजय भारत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.