Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विपक्ष प्रदर्शन: जंतर-मंतर जा रहे सांसदों को रोका गया, राहुल गांधी हिरासत में लिये गए
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना पश्चिम बंगाल बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर मुंबई रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    विपक्ष प्रदर्शन: जंतर-मंतर जा रहे सांसदों को रोका गया, राहुल गांधी हिरासत में लिये गए

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2026No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विपक्ष प्रदर्शन: जंतर-मंतर जा रहे सांसदों को रोका गया, राहुल गांधी हिरासत में लिये गए

    नयी दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) निर्वाचन आयोग मामले में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए रवाना हुए ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के सांसदों को बुधवार को बीच में ही रोक दिया गया और इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कुछ अन्य नेताओं को हिरासत में लिया गया।

    राहुल गांधी और कुछ अन्य नेताओं को एक टेंपो ट्रैवलर में बिठाकर ले जाया गया।

    राहुल गांधी को हिरासत में लिये जाने के बाद कई कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रैवलर की छत चढ़ गए और जोरदार नारेबाजी करने लगे। मौके पर सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बीच काफी देर तक नारेबाजी होती रही।

    जनपथ स्थित सागर रत्ना रेस्तरां में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा दिये गये दोपहर के भोज में शामिल होने के बाद विपक्षी सांसद तीन बसों में सवार होकर जंतर-मंतर के लिए रवाना हुए थे। पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने अशोक रोड पर शांगरी-ला होटल के सामने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया।

    विपक्षी सांसद निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए जंतर-मंतर जाना चाहते थे।

    इससे पहले खरगे द्वारा आयोजित भोज में विपक्ष के कम से कम 100 संसद शामिल हुए और फिर वहां से जंतर-मंतर के लिए रवाना हुए।

    इस भोज में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और वाम दलों के सांसद शामिल हुए। समाजवादी पार्टी, शिवसेना (उबाठा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) का कोई प्रतिनिधि इसमें शामिल नहीं हुआ।

    इसे लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि दोपहर के भोज का फैसला मंगलवार देर रात लिया गया और उसी समय इसकी जानकारी दी गई, इसलिए स्वाभाविक था कि कुछ दलों के प्रतिनिधि इसमें शामिल नहीं हो सके।

    उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज के भोज के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी दलों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन भोज का फैसला कल देर रात लिया गया और उसी समय इसकी जानकारी दी गई। इसलिए स्वाभाविक था कि कुछ दलों के प्रतिनिधि इसमें शामिल नहीं हो सके।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘कुछ मीडिया संस्थानों में इसे लेकर बेवजह टिप्पणी की जा रही है। ‘इंडिया’ गठबंधन और अन्य विपक्षी दल वोट चोरी, एसआईआर और परिसीमन के खिलाफ एकजुट हैं तथा पूरी मजबूती से एक-दूसरे के साथ खड़े हैं।’’

    भोज के बाद खरगे ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी सहयोगी दल जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

    खरगे ने आरोप लगाया, ‘‘निर्वाचन आयोग जो भी कर रहा है, उसके पीछे नरेंद्र मोदी हैं। इसका मतलब है कि मोदी जी खुद लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

    उन्होंने कहा कि विपक्षी दल मिलकर देश की जनता को यह बताना चाहते हैं कि उसके अधिकार छीने जा रहे हैं।

    खरगे ने कहा कि जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए विपक्षी नेताओं और सांसदों पर कितने भी मामले दर्ज किए जाएं, वे डरने या रुकने वाले नहीं हैं।

    वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष के करीब 300 सांसद बुधवार को चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया।

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘करीब 300 सांसद कल निर्वाचन आयुक्तों से मिलना चाहते थे, लेकिन वे हमसे नहीं मिले। दिल्ली पुलिस ने हमें रोका और कहा कि यहां प्रदर्शन नहीं कर सकते।’’

    उन्होंने कहा कि इसलिए अब विपक्षी सांसद प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल जंतर-मंतर जाकर बैठेंगे और देश को बताएंगे कि ज्ञानेश कुमार ‘‘देश के वैध मुख्य निर्वाचन आयुक्त नहीं हैं।’’

    राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र को खत्म किया है। उन्होंने कहा कि ‘‘इन पर कार्रवाई होगी’’ और ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना पड़ेगा।

    विपक्षी सांसदों के जंतर-मंतर जाने के कार्यक्रम को मंगलवार के घटनाक्रम की अगली कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।

    राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा था कि विपक्ष के करीब 300 सांसद मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मिलकर अपनी बात रखना चाहते हैं। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया था।

    ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसदों ने मंगलवार को संसद से निर्वाचन आयोग के कार्यालय की ओर मार्च किया था, लेकिन पुलिस ने संसद मार्ग के पास बैरिकेड लगाकर मार्च रोक दिया था। इसके बाद कई विपक्षी नेताओं और सांसदों ने वहीं धरना दिया था।

    दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान कम से कम 260 लोगों को हिरासत में लिया था, जिनमें ‘इंडिया’ गठबंधन के 10 सांसद भी शामिल थे। बाद में सभी को छोड़ दिया गया। प्रदर्शन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए थे।

    विपक्ष का कहना है कि एसआईआर और कथित ‘वोट चोरी’ समेत निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर उसकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिंदल मॉल फायरिंग के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग
    Next Article हाथियों ने लगाया ट्रेन का ब्रेक, गुड्स ट्रेन भी प्रभावित

    Related Posts

    अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना

    November 23, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    November 23, 2026

    मोदी का निशांत को गले लगाना महज स्नेह नहीं, बिहार की राजनीति में भविष्य का संकेत?

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    मोदी का निशांत को गले लगाना महज स्नेह नहीं, बिहार की राजनीति में भविष्य का संकेत?

    पोक्सो एक्ट की रिपोर्टिंग से अनभिज्ञ हैं झारखंड के अनेक सीनियर पत्रकार और नामी वकील – कवि कुमार

    क्या मशीनों को मनुष्य की हत्या का अधिकार होगा?

    जीटीए-6 की चर्चा के बीच रोजगार के सवालों से कब तक दूरी?

    बालू स्टॉक यार्ड में वाहन की चाबी छीन 30 हजार रुपये मांगने का आरोप, अवैध बालू कारोबारी का चौका थाना पर पुलिस पर बनाया दबाव

    प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा पर 24 नवंबर को भारी वाहनों की नो एंट्री

    21 साल बाद मुख्यमंत्री के हाथों सोनपुर मेले का उद्घाटन, 32 दिनों तक चलेगा विश्व प्रसिद्ध मेला

    झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर निरल पूर्ति उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.