Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘नानक आया, कलि तारण गुरु नानक आया’ के जयकारों से गूंजा जमशेदपुर
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ‘नानक आया, कलि तारण गुरु नानक आया’ के जयकारों से गूंजा जमशेदपुर

    News DeskBy News DeskNovember 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘नानक आया, कलि तारण गुरु नानक आया’ के जयकारों से गूंजा जमशेदपुर

    558वें प्रकाश पर्व पर सोनारी गुरुद्वारा से निकला भव्य नगर कीर्तन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 558वें प्रकाश पर्व पर मंगलवार को लौहनगरी में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के आयोजन में नगर कीर्तन की शुरुआत सुबह 11:30 बजे सोनारी गुरुद्वारा साहिब से हुई। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की रहनुमाई और पांच सिंह साहिबान की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन सर्किट हाउस, जुस्को गोलचक्कर, कीनन स्टेडियम और साकची गोलचक्कर होते हुए साकची गुरुद्वारा पहुंचा।

    नगर कीर्तन में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। फूलों से सजी पालकी साहिब, गतका दलों के हैरतअंगेज करतब, धार्मिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की ड्रिल और 30 से अधिक स्त्री सत्संग सभाओं का कीर्तन मुख्य आकर्षण रहा। मार्ग में विभिन्न संगठनों ने सेवा शिविर लगाए।
    इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो सेवादार के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता, प्रेम और निःस्वार्थ सेवा का संदेश देती हैं। मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं और सेवा से बड़ा कोई कर्म नहीं है।

    कार्यक्रम में विधायक सरयू राय, विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व सांसद सुमन महतो, उपायुक्त राजीव रंजन, एसडीओ अर्णव मिश्रा, जिला बीस सूत्री कमेटी के उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार, दैनिक उदित वाणी के संपादक उदित अग्रवाल, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, जदयू अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव और महावीर मुर्मू ने मत्था टेककर गुरु पर्व की बधाई दी।

    आयोजन में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह तोते, सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान बलबीर सिंह गिल, सतबीर सिंह सोमू, दमनप्रीत सिंह, चंचल सिंह, चंचल सिंह भाटिया, स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविंद्र कौर, कमलजीत कौर गिल, कमलजीत कौर, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, अमरजीत सिंह, अजीत सिंह गंभीर, हरविंदर सिंह मंटू और सुखविंदर सिंह राजू सक्रिय रहे।
    इसके अलावा पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे, प्रधान निशान सिंह, कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह, बलजीत सिंह और तारा सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए। नगर कीर्तन के संचालन की जिम्मेदारी सिख नौजवान सभा के अमरीक सिंह, इंदर सिंह और सिमरन सिंह भाटिया की टीम ने संभाली। पालकी साहिब की सेवा सूरज ऑटोमोबाइल के विरदी परिवार ने की।

    ‘नानक आया कलि तारण गुरु नानक आया’ के जयकारों से गूंजा जमशेदपुर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखड़पोस में रक्तदान शिविर, 156 यूनिट रक्त संग्रह
    Next Article खेल को रोजगार बनाएं युवा, नशे से रहें दूर : संजीव सरदार

    Related Posts

    खेल को रोजगार बनाएं युवा, नशे से रहें दूर : संजीव सरदार

    November 24, 2026

    खड़पोस में रक्तदान शिविर, 156 यूनिट रक्त संग्रह

    November 24, 2026

    इंडेन प्लांट में गतिरोध बरकरार, कल डीसी के समक्ष होगी त्रिपक्षीय वार्ता

    November 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खेल को रोजगार बनाएं युवा, नशे से रहें दूर : संजीव सरदार

    ‘नानक आया, कलि तारण गुरु नानक आया’ के जयकारों से गूंजा जमशेदपुर

    खड़पोस में रक्तदान शिविर, 156 यूनिट रक्त संग्रह

    इंडेन प्लांट में गतिरोध बरकरार, कल डीसी के समक्ष होगी त्रिपक्षीय वार्ता

    मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय चिकित्सा सम्मेलन ‘ERUDITE 3.0’ संपन्न, 300 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा

    कपारो इंजीनियरिंग के मजदूरों का आंदोलन समाप्त, 19 बिंदुओं पर सहमति

    गम्हरिया में खुला क्षेत्र का पहला कोल्ड स्टोरेज

    आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य से 24 से 29 नवंबर तक रेल परिचालन प्रभावित, 10 ट्रेनें रद्द, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग बदला

    चांडिल डैम में नौका सुरक्षा पर उठे सवाल, दस्तावेजों की जांच के निर्देश

    चौका में विद्यालय का ताला तोड़ हजारों के सामान की चोरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.