कपारो इंजीनियरिंग के मजदूरों का आंदोलन समाप्त, 19 बिंदुओं पर सहमति
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित कपारो इंजीनियरिंग इंडिया लिमिटेड के मजदूरों का अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से जारी आंदोलन प्रबंधन के साथ वार्ता सफल होने के बाद समाप्त हो गया। भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (बीकेएमएस) और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के हस्तक्षेप एवं लगातार प्रयासों से हुई वार्ता में मजदूर हितों से जुड़े 19 प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बनी।
बीकेएमएस के जिलाध्यक्ष संजय गोराई ने कहा कि संगठन मजदूरों के अधिकार, सम्मान और न्याय से कोई समझौता नहीं करेगा। औद्योगिक क्षेत्र में जहां भी मजदूरों का शोषण होगा, संगठन उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने समझौते को मजदूरों की एकजुटता का परिणाम बताते हुए खुशी जताई और भविष्य में भी इसी तरह एकता बनाए रखने की अपील की। इस दौरान जेएलकेएम के उपाध्यक्ष तरुण महतो भी मौजूद थे।

