Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चांडिल डैम में नौका सुरक्षा पर उठे सवाल, दस्तावेजों की जांच के निर्देश
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    चांडिल डैम में नौका सुरक्षा पर उठे सवाल, दस्तावेजों की जांच के निर्देश

    News DeskBy News DeskNovember 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चांडिल डैम में नौका सुरक्षा पर उठे सवाल, दस्तावेजों की जांच के निर्देश

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, चांडिल

     

    दिसंबर में पिकनिक सीजन शुरू होने से पहले चांडिल डैम में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है। पड़ोसी राज्यों सहित दूर-दराज से पहुंच रहे पर्यटक नौका विहार का आनंद ले रहे हैं। लेकिन बढ़ती भीड़ के बीच नौका संचालन की सुरक्षा व्यवस्था और वैधता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

     

    उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामद की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी नाव संचालकों को नावों के पंजीकरण, बीमा और चालकों के प्रशिक्षण से संबंधित दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में मोटरयान निरीक्षक, पर्यटन समन्वयक सहित संबंधित पदाधिकारी और नाव संचालक उपस्थित थे।

     

    *एकरारनामा समाप्त, वसूली का मामला भी लंबित*

     

    उपलब्ध सरकारी दस्तावेजों के अनुसार, चांडिल डैम में नौका संचालन के लिए 14 अगस्त 2006 को हुआ एकरारनामा 31 मार्च 2007 को ही समाप्त हो गया था। वहीं, 1 करोड़ 6 लाख 50 हजार 681 रुपये की वसूली के लिए नीलाम पत्र वाद भी दर्ज है। ऐसे में वर्तमान में संचालित नौकाओं की वैधता और सुरक्षा मानकों के अनुपालन की स्थिति स्पष्ट होना जरूरी है।

     

    पर्यटकों की सुरक्षा के लिहाज से सभी नौकाओं के पंजीकरण और बीमा के साथ पर्याप्त लाइफ जैकेट, बचाव उपकरण तथा प्रशिक्षित चालकों की उपलब्धता की स्थल जांच आवश्यक है। सुरक्षा मानकों में चूक से कोई अनहोनी होने पर जवाबदेही किसकी होगी, यह भी प्रशासन को स्पष्ट करना चाहिए। पर्यटन के उत्साह में यात्रियों की जान जोखिम में नहीं पड़नी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचौका में विद्यालय का ताला तोड़ हजारों के सामान की चोरी
    Next Article आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य से 24 से 29 नवंबर तक रेल परिचालन प्रभावित, 10 ट्रेनें रद्द, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग बदला

    Related Posts

    आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य से 24 से 29 नवंबर तक रेल परिचालन प्रभावित, 10 ट्रेनें रद्द, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग बदला

    November 24, 2026

    चौका में विद्यालय का ताला तोड़ हजारों के सामान की चोरी

    November 24, 2026

    मुक्तेश्वर धाम में 16 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू

    November 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य से 24 से 29 नवंबर तक रेल परिचालन प्रभावित, 10 ट्रेनें रद्द, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग बदला

    चांडिल डैम में नौका सुरक्षा पर उठे सवाल, दस्तावेजों की जांच के निर्देश

    चौका में विद्यालय का ताला तोड़ हजारों के सामान की चोरी

    मुक्तेश्वर धाम में 16 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू

    फाइनल मैच में आजाद क्लब बी0 टीम ने जीत का परचम लहराया

    रातगांव पंचायत में नि:शुल्क सार्वजनिक पुस्तकालय का शुभारंभ, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

    नारायणपुर में बाल मेला का आयोजन, बच्चों की रचनात्मकता ने मोहा मन

    शादी की खुशियां मातम में बदलीं, करंट से दो मजदूरों की मौत

    3 दिसंबर को होगी बीस सूत्री की बैठक, जनसमस्याओं पर होगी चर्चा।

    मिट्टी की आड़ में हो रही थी शराब की तस्करी, पुलिस ने पकड़ी 670 लीटर विदेशी शराब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.