Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शादी की खुशियां मातम में बदलीं, करंट से दो मजदूरों की मौत
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    शादी की खुशियां मातम में बदलीं, करंट से दो मजदूरों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    शादी की खुशियां मातम में बदलीं
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *शादी की खुशियां मातम में बदलीं, करंट से दो मजदूरों की मौत*

    *राष्ट्र संवाद/बखरी (बेगूसराय)।* जहां दो दिन बाद शहनाई बजनी थी, वहां सोमवार की देर रात चीख-पुकार मच गई। टेंट में झालर लगाने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। दो अन्य मजदूर भी झुलस गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
    हादसा बखरी नगर परिषद के वार्ड 26, सुग्गा रोड में हुआ। 26 नवंबर को यहां शादी समारोह होना है। तैयारी के लिए लवली टेंट हाउस के मजदूर रात में टेंट लगा रहे थे।
    मृतकों की पहचान वार्ड 24 निवासी सज्जन कुमार (40), पिता रतन यादव और करकौली निवासी सौरभ कुमार (30), पिता उमेश महतो के रूप में हुई है।
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मजदूर लोहे की सीढ़ी पर चढ़कर झालर लगा रहे थे। तभी उनका हाथ ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार से छू गया। करंट लगते ही चारों तड़पने लगे। आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें नीचे उतारा और बखरी पीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने सज्जन और सौरभ को मृत घोषित कर दिया।
    *परिजनों में कोहराम, विभाग पर आरोप*
    मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने कहा कि सुग्गा रोड में हाईटेंशन तार जमीन से महज 11-12 फीट ऊपर लटक रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग ने इसे ऊंचा नहीं किया। विभाग की इसी लापरवाही ने दो घरों के चिराग बुझा दिए।
    पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल मजदूर का इलाज बेगूसराय में चल रहा है।

    करंट लगने से मौत बखरी बिजली विभाग लापरवाही बेगूसराय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article3 दिसंबर को होगी बीस सूत्री की बैठक, जनसमस्याओं पर होगी चर्चा।
    Next Article नारायणपुर में बाल मेला का आयोजन, बच्चों की रचनात्मकता ने मोहा मन

    Related Posts

    फाइनल मैच में आजाद क्लब बी0 टीम ने जीत का परचम लहराया

    November 24, 2026

    रातगांव पंचायत में नि:शुल्क सार्वजनिक पुस्तकालय का शुभारंभ, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

    November 24, 2026

    नारायणपुर में बाल मेला का आयोजन, बच्चों की रचनात्मकता ने मोहा मन

    November 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    फाइनल मैच में आजाद क्लब बी0 टीम ने जीत का परचम लहराया

    रातगांव पंचायत में नि:शुल्क सार्वजनिक पुस्तकालय का शुभारंभ, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

    नारायणपुर में बाल मेला का आयोजन, बच्चों की रचनात्मकता ने मोहा मन

    शादी की खुशियां मातम में बदलीं, करंट से दो मजदूरों की मौत

    3 दिसंबर को होगी बीस सूत्री की बैठक, जनसमस्याओं पर होगी चर्चा।

    मिट्टी की आड़ में हो रही थी शराब की तस्करी, पुलिस ने पकड़ी 670 लीटर विदेशी शराब

    नवाचारी शिक्षक राकेश कुमार को मिला अंतरराष्ट्रीय शिक्षक गौरव सम्मान

    20 साल बेमिसाल के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों और उपलब्धियों पर हुई विस्तृत चर्चा

    मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 3 दिसंबर को बखरी में जेल भरो अभियान

    पिंकी कुमारी और बेटी की मौत पर कुशवाहा संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.