Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नारायणपुर में बाल मेला का आयोजन, बच्चों की रचनात्मकता ने मोहा मन
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    नारायणपुर में बाल मेला का आयोजन, बच्चों की रचनात्मकता ने मोहा मन

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    बाल मेला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नारायणपुर में बाल मेला का आयोजन, बच्चों की रचनात्मकता ने मोहा मन

    राष्ट्र संवाद/खोदावंदपुर (बेगूसराय)
    खोदावंदपुर प्रखंडसीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल में मंगलवार को बाल मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया. बाल मेले में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक नृत्य, फैंसी ड्रेस और कविता पाठ के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. वहीं विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उपस्थित लोगों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया. मेले का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा लगाये गये आर्ट एण्ड क्राफ्ट स्टॉल रहे. बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और हुनर का परिचय देते हुए आकर्षक कलाकृतियां तैयार की थी. इनमें मधुबनी पेंटिंग लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र रही. इसके अलावा वेस्ट मटेरियल से तैयार सूरजमुखी के फूल, सजावटी सामान, चाबी रिंग और फोटो फ्रेम सहित कई उपयोगी वस्तुओं की लोगों ने खूब सराहना की. अभिभावकों ने बच्चों द्वारा बनाई गई इन वस्तुओं की खरीदारी भी की.
    वहीं बाल मेले में गोलगप्पे, चाट, पापड़ी और पकौड़ी के स्टॉल भी लगाए गए थे, जहां बच्चों और अभिभावकों ने लजीज व्यंजनों का आनंद लिया.

    कलाकृतियां खोदावंदपुर बाल मेला बेगूसराय समाचार सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशादी की खुशियां मातम में बदलीं, करंट से दो मजदूरों की मौत
    Next Article रातगांव पंचायत में नि:शुल्क सार्वजनिक पुस्तकालय का शुभारंभ, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

    Related Posts

    फाइनल मैच में आजाद क्लब बी0 टीम ने जीत का परचम लहराया

    November 24, 2026

    रातगांव पंचायत में नि:शुल्क सार्वजनिक पुस्तकालय का शुभारंभ, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

    November 24, 2026

    शादी की खुशियां मातम में बदलीं, करंट से दो मजदूरों की मौत

    November 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    फाइनल मैच में आजाद क्लब बी0 टीम ने जीत का परचम लहराया

    रातगांव पंचायत में नि:शुल्क सार्वजनिक पुस्तकालय का शुभारंभ, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

    नारायणपुर में बाल मेला का आयोजन, बच्चों की रचनात्मकता ने मोहा मन

    शादी की खुशियां मातम में बदलीं, करंट से दो मजदूरों की मौत

    3 दिसंबर को होगी बीस सूत्री की बैठक, जनसमस्याओं पर होगी चर्चा।

    मिट्टी की आड़ में हो रही थी शराब की तस्करी, पुलिस ने पकड़ी 670 लीटर विदेशी शराब

    नवाचारी शिक्षक राकेश कुमार को मिला अंतरराष्ट्रीय शिक्षक गौरव सम्मान

    20 साल बेमिसाल के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों और उपलब्धियों पर हुई विस्तृत चर्चा

    मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 3 दिसंबर को बखरी में जेल भरो अभियान

    पिंकी कुमारी और बेटी की मौत पर कुशवाहा संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.