चौका में विद्यालय का ताला तोड़ हजारों के सामान की चोरी
राष्ट्र संवाद संवाददाता, चांडिल
चौका थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोड़का में अज्ञात चोरों ने 23 नवंबर की रात ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली। प्रभारी शिक्षक के आवेदन के अनुसार, चोरों ने मुख्य गेट और कमरों के ताले तोड़कर चावल, स्टील की अलमारी, बाल्टी, जग, कुकर, स्टील प्लेट, विज्ञान किट, खेल सामग्री सहित अन्य शैक्षणिक सामान चुरा लिए। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 4,500 रुपये बताई गई है।
24 नवंबर की सुबह विद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को सूचना दी गई तथा चौका पुलिस को शिकायत की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

