Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 108 वाहन जब्त, 17 एफआईआर; 1.31 करोड़ का जुर्माना वसूला
    Business Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 108 वाहन जब्त, 17 एफआईआर; 1.31 करोड़ का जुर्माना वसूला

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    अवैध खनन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुड़ाबांदा में बालू के अवैध कारोबार पर विशेष छापेमारी के निर्देश, बालू घाटों और परिवहन मार्गों पर होगी निगरानी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम में अवैध खनन, बालू तस्करी और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि खनिज संपदा का अवैध दोहन करने वालों के खिलाफ नियमित जांच, छापेमारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

    बैठक में बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष में अब तक अवैध खनन कारोबारियों के खिलाफ 17 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। 108 वाहन जब्त किए गए और 131.79 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं, 26 अक्टूबर से 22 नवंबर तक की कार्रवाई में पांच हाइवा, 136 टन बालू और 16 टन पत्थर जब्त किए गए।

    गुड़ाबांदा क्षेत्र में बालू के अवैध उत्खनन और परिवहन की लगातार मिल रही शिकायतों पर उपायुक्त ने विशेष अभियान चलाकर जांच और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने बालू घाटों, परिवहन मार्गों और भंडारण स्थलों पर सतत निगरानी रखने तथा खनिजों के वैध परिवहन और भंडारण से जुड़े दस्तावेजों की जांच करने को कहा।

    बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब, वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी, एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, एडीएम (विधि-व्यवस्था), एसडीएम घाटशिला अमिताभ भगत और जिला खनन पदाधिकारी सतीश नायक सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। सभी अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी ऑनलाइन जुड़े।

    अवैध खनन जिला खनन टास्क फोर्स बालू तस्करी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसड़क हादसों में सितंबर में 20 मौतें, प्रशासन सख्त; मानगो फ्लाईओवर दिसंबर तक पूरा करने का निर्देश
    Next Article विकास कार्यों में अनदेखी का आरोप लगा चार वार्ड सदस्यों ने दिया इस्तीफा, बीडीओ को सौंपा सामूहिक त्यागपत्र

    Related Posts

    युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने की पहल, 35 अभ्यर्थियों को दिया गया हाउसकीपिंग का प्रशिक्षण

    November 23, 2026

    10 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

    November 23, 2026

    नाबालिग लड़की अपहरण मामले में अपहृता बरामद, तीन सगे भाई गिरफ्तार

    November 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ने की पहल, 35 अभ्यर्थियों को दिया गया हाउसकीपिंग का प्रशिक्षण

    10 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

    नाबालिग लड़की अपहरण मामले में अपहृता बरामद, तीन सगे भाई गिरफ्तार

    बेगूसराय के 12 विद्यालयों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाए गए

    नहर का जल निकासी मार्ग बंद, जलजमाव से किसानों की बढ़ी परेशानी

    सिमरिया धाम मात्र तीर्थ स्थल नहीं है, भारतीय संस्कृति का जीता जागता स्थल हैं:अश्वनी चौबे।

    सतीश कुमार ने प्रखंड प्रमुख का कार्यभार संभाला।चैंबर में हुआ स्वागत।

    बकरी चोरी का विरोध करने पर मालिक का लोहे की रॉड से फोड़ा सिर, सात खस्सी व एक बकरी लेकर फरार हुए बदमाश

    विकास कार्यों में अनदेखी का आरोप लगा चार वार्ड सदस्यों ने दिया इस्तीफा, बीडीओ को सौंपा सामूहिक त्यागपत्र

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 108 वाहन जब्त, 17 एफआईआर; 1.31 करोड़ का जुर्माना वसूला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.