
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 80 हजार रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 17 नवंबर को गोगलो जाने वाले रास्ते में मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर एजेंट से नकदी, मोबाइल और टैबलेट लूट लिया था।
ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि विशेष जांच टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल, टैबलेट, चाकू और 68,120 रुपये नकद बरामद किए हैं।

