Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छठ पर बिहारी का जवाब: मजबूरी नहीं, आत्मसम्मान और जुगाड़ की ताकत!
    Breaking News Business Headlines खबरें राज्य से झारखंड धर्म बिहार संपादकीय

    छठ पर बिहारी का जवाब: मजबूरी नहीं, आत्मसम्मान और जुगाड़ की ताकत!

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    छठ पर बिहारी का जवाब: मजबूरी नहीं, आत्मसम्मान और जुगाड़ की ताकत!
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छठ पर बिहारी का जवाब: मजबूरी नहीं, आत्मसम्मान और जुगाड़ की ताकत!

    लेखक: जय झा

    छठ महापर्व ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बिहारी को कमजोर समझना सबसे बड़ी भूल है। जब हवाई कंपनियों ने त्योहार के नाम पर किराया आसमान पर पहुंचा दिया और रेलवे की वेटिंग लिस्ट ने यात्रियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया, तब बिहारियों ने हार मानने के बजाय अपना रास्ता खुद बना लिया। किसी ने कार पकड़ी, किसी ने एसयूवी, तो किसी ने ऑटो रिक्शा से ही हजारों किलोमीटर का सफर तय कर लिया। यह सिर्फ जुगाड़ नहीं, बल्कि घर लौटने के जज्बे की मिसाल है।

    सवाल यह है कि त्योहारों के समय हवाई किराये में इतनी बेतहाशा बढ़ोतरी क्यों होती है? क्या यात्रियों की मजबूरी बाजार के लिए मुनाफाखोरी का लाइसेंस बन गई है? रेलवे हर साल विशेष ट्रेनों की घोषणा करता है, फिर भी लाखों यात्रियों को कन्फर्म टिकट के लिए संघर्ष क्यों करना पड़ता है? सरकारें आंकड़ों और घोषणाओं से आगे बढ़कर स्थायी व्यवस्था क्यों नहीं करतीं?

    बिहारियों ने अपने सामर्थ्य, मेहनत और सामूहिक समझदारी से रास्ता निकाल लिया, लेकिन यह व्यवस्था की सफलता नहीं, उसकी कमियों पर लगा तमाचा है。

    बिहारी देश के हर महानगर की अर्थव्यवस्था को अपने पसीने से सींचता है। उसे सम्मान, सुरक्षित यात्रा और उचित किराया देना किसी का एहसान नहीं, उसका अधिकार है。

    छठ सिर्फ घर लौटने का पर्व नहीं, अपनों से जुड़ने का संकल्प है। इस बार संदेश साफ है—बिहारी मजबूर हो सकता है, मगर बेबस नहीं。

    एयरलाइन और रेलवे को समझना होगा कि यात्री उनकी मजबूरी नहीं, उनकी जिम्मेदारी हैं। जय छठी मैया! जय बिहार!

    आत्मनिर्भरता छठ पूजा बिहारी रेलवे समस्या हवाई किराया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहैदर खान के हकीका समारोह में शामिल हुए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मेयर सुधा गुप्ता समेत कांग्रेस के नेता
    Next Article खदानों की सुरक्षा का हिसाब नहीं रख पा रहा खान सुरक्षा महानिदेशालय: सरयू राय

    Related Posts

    संवाद-2026 के तीसरे दिन विरासत, आदिवासी पहचान और भविष्य पर हुआ मंथन

    November 17, 2026

    मानगो पुल पर भीषण जाम से थमी शहर की रफ्तार, घंटों हलकान रहे राहगीर

    November 17, 2026

    पुटरू टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली गाड़ी, बाल-बाल बचे सवार

    November 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    How BetBlast Handles Withdrawals and Identity Checks for UK Players

    संवाद-2026 के तीसरे दिन विरासत, आदिवासी पहचान और भविष्य पर हुआ मंथन

    मानगो पुल पर भीषण जाम से थमी शहर की रफ्तार, घंटों हलकान रहे राहगीर

    पुटरू टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली गाड़ी, बाल-बाल बचे सवार

    छठ महापर्व पर अर्पण परिवार का सेवा शिविर, श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री एवं प्रसाद का वितरण

    12 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक

    जलजमाव को लेकर सांसद-विधायक का पुतला फूंका, अस्थि गंदे पानी में विसर्जित

    बरियारपुर पश्चिमी गांव स्थित भुसकार में आग लगने से पशुचारा राख

    जानो अपना लोकतंत्र, पहचानो अपना मताधिकार कार्यक्रम का शुभारंभ

    छात्र-छात्राओं को दिलाया गया नशा मुक्ति का संकल्प।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.