
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रियाजुद्दीन खान के पोते एवं आमिर सुहैल के पुत्र हैदर खान के हकीका समारोह में झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता एवं विधायक कालिंदी हन्ने शामिल हुए। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने नन्हे हैदर खान को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की।
समारोह में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रतिनिधि अंसार खान सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने आमिर सुहैल एवं उनके परिवार को हकीका समारोह की मुबारकबाद दी तथा अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम में पारिवारिक एवं सामाजिक सौहार्द का खुशनुमा माहौल देखने को मिला।

