

दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन पर बिरसानगर थाना में सम्मान समारोह, थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम और समाजसेवियों का अभिनंदन
वास्तु विहार वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हुए सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता

जमशेदपुर। बिरसानगर थाना परिसर में श्रीश्री दुर्गा पूजा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय शांति समिति के सदस्य एवं केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के संयोजक प्रमोद तिवारी ने की। इस अवसर पर नवनियुक्त थाना प्रभारी मंटू कुमार सहित उनकी पुलिस टीम का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में एसआई सामेल ओरांव, एएसआई संजीत प्रसाद, एएसआई लल्लन सिंह, एएसआई जयंत कुमार भगत, एएसआई राजीव रंजन सिंह एवं कांस्टेबल सूर्यदेव राम को भी सम्मानित किया गया।
साथ ही क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवियों, पत्रकारों और विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्षों का अभिनंदन किया गया। 70 बार रक्तदान कर समाजसेवा की मिसाल पेश करने वाले सत्य प्रकाश, समाजसेवी पप्पू सिंह तथा वरिष्ठ पत्रकार देवानंद सिंह का सम्मान किया गया। वहीं, खेल के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले विजय सिंह और बृजेश को भी सम्मानित किया गया। इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर गुलजार सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर प्रमोद तिवारी का स्वागत किया गया।
इस दौरान सभी दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्षों को भी सम्मानित किया गया। इसी क्रम में वास्तु विहार वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से उपस्थित सीनू राव हुए सम्मानित
वक्ताओं ने कहा कि पूजा समितियों ने जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आपसी सहयोग, शांति और अनुशासन के साथ दुर्गा पूजा महापर्व संपन्न कराया, जो सराहनीय है।
कार्यक्रम में चंचल लकड़ा, बबलू गोप, समाजसेवी अमूल्य कर्मकार, संजय घोष, गंगा प्रसाद, जितेंद्र मिश्रा, राजू सरदार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


