

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में शामिल हुए बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता
रामलीला मैदान में लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा का लिया संकल्प
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी मुहिम ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के तहत आयोजित महारैली में झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता शामिल हुए। रैली में देशभर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और प्रदेश प्रभारी के. राजू सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। महारैली में लोकतंत्र, संविधान और प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा का संदेश दिया गया।
बन्ना गुप्ता एवं सुधा गुप्ता ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और इसकी रक्षा करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ केवल नारा नहीं, बल्कि संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और आम जनता के अधिकारों की रक्षा का संकल्प है।

