

पुलिस की घेराबंदी से बचकर दिल्ली रवाना हुए कांग्रेस नेता, रामलीला मैदान की रैली में होंगे शामिल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रतिनिधि अंसार खान पुलिस की गिरफ्तारी से बाल-बाल बच गए। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की सियाना तहसील पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साजिद चौधरी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर नजरबंद कर दिया।
इसके बावजूद फराहिम चौधरी, डॉ. इदरीश कुरैशी, ऊंचागांव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र कुमार शर्मा सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी पुलिस की घेराबंदी से बचकर बस से दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचे
अंसार खान ने कहा कि केंद्र सरकार ने रामलीला मैदान पहुंचने से रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है, उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन से डर चुकी है।

