- 18 दिसंबर को जादूगोड़ा में मनेगा नौवां श्याम ज्योत महोत्सव
राष्ट्र संवाद संवाददाता, जादूगोड़ा
श्री श्याम भक्त मंडल की ओर से 18 दिसंबर को नौवां श्याम ज्योत महोत्सव आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष महावीर कांवरिया की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई तैयारी बैठक में कार्यक्रम को भव्य बनाने पर चर्चा हुई।
महोत्सव के दिन सुबह जादूगोड़ा मोड़ से माटीगोड़ा स्थित अग्रसेन भवन तक निशान यात्रा निकाली जाएगी। शाम को भजन संध्या, छप्पन भोग, महाप्रसाद और श्याम प्रसाद का आयोजन होगा। कोलकाता के प्रसिद्ध कलाकार अखिल राज बाबा श्याम का दरबार सजाएंगे।
बैठक में गणेश साहू, सुशील अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल और सुमित अग्रवाल समेत मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित थे। सभी ने आयोजन की सफलता के लिए सुझाव दिए और जिम्मेदारियां संभालीं। महोत्सव को लेकर श्याम भक्तों में उत्साह है।

