Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री पर ग्राहक पंचायत सख्त, कार्रवाई नहीं हुई तो जिलेभर में आंदोलन की चेत
    Breaking News Business Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री पर ग्राहक पंचायत सख्त, कार्रवाई नहीं हुई तो जिलेभर में आंदोलन की चेत

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री पर ग्राहक पंचायत सख्त, कार्रवाई नहीं हुई तो जिलेभर में आंदोलन की चेतावनी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पूर्वी सिंहभूम जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री की बेधड़क बिक्री के खिलाफ अब अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने मोर्चा खोल दिया है। पंचायत ने साफ चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने जल्द से मिलावटखोरों पर कार्रवाई नहीं की तो पूरे जिले में हाट से लेकर जिला मुख्यालय तक उग्र आंदोलन किया जाएगा।

    राष्ट्र संवाद की खबर का बड़ा असर –

    ग्रामीण क्षेत्रों में मिलावटी तेल, बेसन और मसाला की बिक्री को लेकर दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया है।
    जिला अध्यक्ष पप्पू सिंह ने कहा कि मिलावट खोरी एक जघन्य अपराध है और इसके विरुद्ध संगठन के द्वारा शुद्ध का युद्ध अभियान देश भर में चलाया जा रहा है।

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष पप्पू सिंह ने इस मामले को लेकर प्रशासन को ध्यान दिलाते हुए कहा –

    जब बाजार में अच्छा चना दाल 100 रुपये किलो बिक रहा है तो बेसन 50 रुपये किलो कैसे बिक सकता है? यह गणित ही बता रहा है कि इसमें 50% से ज्यादा मिलावट है। तेल से लेकर बेसन, आटा, मसाला तक सब में मिलावट का जहर घोला जा रहा है। यह सिर्फ मिलावट नहीं, यह जनता के स्वास्थ्य के साथ आपराधिक खिलवाड़ है। लोग इस जहर से बीमार होकर कैंसर, प्रेशर, लीवर और पेट की गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।”

    एक ग्राहक को उचित मूल्य मे शुद्ध खाद्य सामग्री देना प्रत्येक दुकानदार की नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी है।

    पप्पू सिंह ने आगे कहा, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति भयावह होते जा रही है वहाँ मिलावटखोरों ने दुकानों पर नकली और बिना लाइसेंस का सामान भर दिया है। ग्राहक सस्ते के चक्कर में और दुकानदारों पर विश्वास करके जहर खरीद रहा है।
    क्या है पूरा खेल
    तेल में खेल:* सरसों तेल में सस्ता पाम ऑयल और केमिकल मिलाकर बेचा जा रहा है,बेसन में भूसा:* चना दाल की जगह मटर, खेसारी और पीला रंग मिलाकर बेसन बनाया जा रहा है,ग्रामीण टारगेट:* शहर से ज्यादा गांव-देहात के हाट-बाजारों में बिना बिल, बिना ब्रांड का सामान खपाया जा रहा है,पंचायत की 3 बड़ी मांगें ,जिले के सभी संदिग्ध दुकानों, मिलों और गोदामों पर फूड सेफ्टी विभाग तुरंत छापा मारे, बेसन, तेल और आटे के सैंपल लेकर लैब में जांच कराई जाए और रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए,दोषी दुकानदारों और सप्लायरों पर एफआईआर दर्ज कर लाइसेंस रद्द किया जाए।ग्राहकों से अपील –
    पप्पू सिंह ने सभी ग्राहकों से अपील की है कि सस्ता देखकर न लूटें – कोई भी सामान लेने से पहले बिल जरूर लें, एक्सपायरी डेट और ISI/Agmark/Fssai देखें। खुले तेल और खुले बेसन से परहेज करें। अगर कहीं मिलावट दिखे तो शासन, प्रशासन और ग्राहक पंचायत को सूचना दें।”
    ग्राहक पंचायत ने कहा है कि इस दिशा में जिलाधिकारी से मिलकर मिलावट खोरों पर उचित कारवाई की मांग की जाएगी ।
    साथ ही उन्होंने सभी ग्राहकों से अपील की है कि एक ग्राहक के नाते किसी भी प्रकार के मिलावट या अनुचित व्यापार का विरोध करे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article18 दिसंबर को जादूगोड़ा में मनेगा नौवां श्याम ज्योत महोत्सव
    Next Article कुष्ठ रोग की जल्द पहचान और इलाज से दिव्यांगता रोकना संभव : डॉ. रंजीत पांडा

    Related Posts

    डॉ. गजेंद्र सेनापति ने 100वीं बार रक्तदान कर बनाया कीर्तिमान

    October 28, 2026

    गम्हरिया में मिठाई दुकानों की जांच, एक्सपायरी सिरप नष्ट

    October 28, 2026

    डिवाइडर से टकराकर कार क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचा चालक

    October 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉ. गजेंद्र सेनापति ने 100वीं बार रक्तदान कर बनाया कीर्तिमान

    गम्हरिया में मिठाई दुकानों की जांच, एक्सपायरी सिरप नष्ट

    डिवाइडर से टकराकर कार क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचा चालक

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाए केंद्र: फूलकांत

    ‘देश बचाओ, वोट बचाओ’ अभियान के तहत पंचायतों में लगेगी चौपाल

    जगन्नाथपुर में पत्नी की गैता से वार कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

    ग्रामसभा की उपेक्षा के गंभीर परिणाम होंगे : मुखिया

    मॉर्निंग वॉक में ‘डबल ड्यूटी’! सेहत भी, जेब भी?

    शिक्षक पात्रता परीक्षा में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं, 30 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

    सेवा कार्यों से सामाजिक समरसता का निर्माण : गुरुशरण प्रसाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.