Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा स्टील यूएसआईएल के ठेका मजदूरों ने बोनस और छुट्टी के बकाया भुगतान पर उठाए सवाल
    Breaking News Business Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटा स्टील यूएसआईएल के ठेका मजदूरों ने बोनस और छुट्टी के बकाया भुगतान पर उठाए सवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा स्टील यूएसआईएल के ठेका मजदूरों ने बोनस और छुट्टी के बकाया भुगतान पर उठाए सवाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर: टाटा स्टील यूएसआईएल (TATA STEEL USIL) के ठेका प्रतिष्ठान मेसर्स मां भगवती इंटरप्राइजेज में कार्यरत मजदूरों ने बोनस और छुट्टी के बकाया पैसे के भुगतान को लेकर सवाल उठाए हैं। एटक के महासचिव अंकुश ठाकुर ने बताया कि ठेका प्रबंधन ने अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक की अवधि का बकाया बोनस और छुट्टी का पैसा बिना किसी पूर्व सूचना के उनके बैंक खातों में भेज दिया है। हालांकि, मजदूरों को भुगतान की गई राशि की सही जानकारी नहीं होने के कारण इसकी पारदर्शिता पर संदेह है।
    मजदूरों के अनुसार, वे पिछले करीब आठ वर्षों से टाटा स्टील यूएसआईएल में विभिन्न ठेकेदारों के माध्यम से साफ-सफाई का कार्य करते आ रहे हैं। इस दौरान वे लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अब बकाया बोनस और छुट्टी के पैसे के भुगतान को लेकर उन्होंने ठेका प्रबंधन से स्पष्ट जानकारी देने की मांग की है।
    मजदूरों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि ठेका प्रबंधन को निर्देश दिया जाए कि प्रत्येक मजदूर के बैंक खाते में भेजी गई राशि का पूरा विवरण उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, भुगतान की पर्ची (पेमेंट स्लिप) देकर यह स्पष्ट किया जाए कि किस मद में कितनी राशि का भुगतान किया गया है। मजदूरों का कहना है कि जब तक भुगतान का पूरा ब्योरा नहीं मिलता, तब तक यह सुनिश्चित करना मुश्किल है कि उन्हें नियमानुसार पूरी बकाया राशि मिली है या नहीं।
    मजदूरों ने संबंधित विभाग से मामले में हस्तक्षेप कर भुगतान का विस्तृत हिसाब उपलब्ध कराने और यदि कोई राशि बकाया है, तो उसका भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा के वरिष्ठ नेता बाबा चंद्रशेखर मिश्रा जी के आकस्मिक निधन पर दिनेश कुमार ने जताया गहरा शोक
    Next Article 18 दिसंबर को जादूगोड़ा में मनेगा नौवां श्याम ज्योत महोत्सव

    Related Posts

    डॉ. गजेंद्र सेनापति ने 100वीं बार रक्तदान कर बनाया कीर्तिमान

    October 28, 2026

    गम्हरिया में मिठाई दुकानों की जांच, एक्सपायरी सिरप नष्ट

    October 28, 2026

    डिवाइडर से टकराकर कार क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचा चालक

    October 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉ. गजेंद्र सेनापति ने 100वीं बार रक्तदान कर बनाया कीर्तिमान

    गम्हरिया में मिठाई दुकानों की जांच, एक्सपायरी सिरप नष्ट

    डिवाइडर से टकराकर कार क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचा चालक

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाए केंद्र: फूलकांत

    ‘देश बचाओ, वोट बचाओ’ अभियान के तहत पंचायतों में लगेगी चौपाल

    जगन्नाथपुर में पत्नी की गैता से वार कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

    ग्रामसभा की उपेक्षा के गंभीर परिणाम होंगे : मुखिया

    मॉर्निंग वॉक में ‘डबल ड्यूटी’! सेहत भी, जेब भी?

    शिक्षक पात्रता परीक्षा में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं, 30 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

    सेवा कार्यों से सामाजिक समरसता का निर्माण : गुरुशरण प्रसाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.