काण्ड्रा में कंटेनर के धक्के से महिला घायल
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला
काण्ड्रा टोल प्लाजा के पास कंटेनर (यूपी70क्यूटी 9936) के धक्के से प्रतिमा पात्रो (निवासी रघुनाथपुर) घायल हो गईं। बताया गया कि वह स्कूल जा रही थीं। हादसे में उनके सिर और कान से खून बहने लगा। राहगीरों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। काण्ड्रा पुलिस ने कंटेनर जब्त कर लिया है।

