Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हादसे में मृतकों के परिजनों का सहारा बने थाना प्रभारी राकेश कुमार, निजी स्तर पर दी सहायता 
    झारखंड

    हादसे में मृतकों के परिजनों का सहारा बने थाना प्रभारी राकेश कुमार, निजी स्तर पर दी सहायता 

    nizamBy nizamOctober 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हादसे में मृतकों के परिजनों का सहारा बने थाना प्रभारी राकेश कुमार, निजी स्तर पर दी सहायता

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चतरा: पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत के बाद थाना प्रभारी राकेश कुमार ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने अपने व्यक्तिगत स्तर से दोनों मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही दुख की इस घड़ी में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और सक्षम लोगों से भी पीड़ित परिवारों की यथासंभव मदद करने की अपील की। सड़क दुर्घटना में मृतकों की पहचान बेलहर गांव निवासी सिकेंदर रविदास तथा गोपीपुर गांव निवासी सुरेश भुइयां के रूप में हुई है। थाना प्रभारी दोनों के घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने अपनी ओर से कुल पांच-पांच हजार रुपये की मानवीय आर्थिक सहायता प्रदान की। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि अचानक किसी परिवार के सदस्य की मौत हो जाने से परिजन गहरे सदमे में आ जाते हैं। ऐसे समय में समाज के लोगों का उनके साथ खड़ा होना जरूरी है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से अपील की कि अपने क्षेत्र में इस तरह की दुखद घटनाओं की जानकारी मिलने पर पीड़ित परिवारों से मिलें, उनका हौसला बढ़ाएं और अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करें। उन्होंने कहा कि किसी गरीब और असहाय परिवार को यह महसूस नहीं होना चाहिए कि दुख की घड़ी में वह अकेला है। समाज और जनप्रतिनिधियों की छोटी-सी पहल भी ऐसे परिवारों के लिए बड़ा संबल बन सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत
    Next Article UCIL का स्वर्णिम काल 2000 से 2011 तक, फिर क्यों थम गई नई माइंस की रफ्तार?

    Related Posts

    गांधी घाट पर बड़ा हादसा: नदी में डूबीं दो सगी बहनें, तलाश में जुटा प्रशासन

    October 3, 2026

    समपारों पर नुक्कड़ नाटक से रेल संरक्षा के प्रति किया जागरूक

    October 3, 2026

    सीतारामडेरा फायरिंग कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    October 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गांधी घाट पर बड़ा हादसा: नदी में डूबीं दो सगी बहनें, तलाश में जुटा प्रशासन

    समपारों पर नुक्कड़ नाटक से रेल संरक्षा के प्रति किया जागरूक

    गोरखपुर परिक्षेत्र के रेलकर्मियों ने किया अयोध्या भ्रमण

    सीतारामडेरा फायरिंग कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    गैंगस्टर फहीम खान के घर AK-47 से हमला, तीनों दोषियों को उम्रकैद

    अध्यक्ष के स्वागत में चमकाया अतिथि गृह, कर्मचारियों की कॉलोनी बदहाल!

    UCIL का स्वर्णिम काल 2000 से 2011 तक, फिर क्यों थम गई नई माइंस की रफ्तार?

    हादसे में मृतकों के परिजनों का सहारा बने थाना प्रभारी राकेश कुमार, निजी स्तर पर दी सहायता 

    सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

    जमीनी विवाद को लेकर अंचलाधिकारी कक्ष में लगा जनता दरबार, दो मामलों का निष्पादन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.