राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार को बोड़ाम, पटमदा, जमशेदपुर और पोटका प्रखंड कार्यालयों में ‘सेवा सेतु शिविर’ आयोजित किए गए। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, राशन कार्ड, एसआईआर और आधार कार्ड से जुड़ी समस्याएं सुनी गईं तथा लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर समाधान के लिए मार्गदर्शन दिया गया।
बोड़ाम और पटमदा में सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर प्रखंड में विधायक पूर्णिमा साहू तथा पोटका में पूर्व विधायक मेनका सरदार मौजूद रहीं। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा और पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां समेत कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी लोगों की समस्याएं सुनीं। नेताओं ने पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय करने की बात कही।

