Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एचआईवी की गलत रिपोर्ट और 500 रुपये वसूली का आरोप, नीमडीह सीएचसी सवालों के घेरे में
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    एचआईवी की गलत रिपोर्ट और 500 रुपये वसूली का आरोप, नीमडीह सीएचसी सवालों के घेरे में

    News DeskBy News DeskOctober 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एचआईवी की गलत रिपोर्ट और 500 रुपये वसूली का आरोप, नीमडीह सीएचसी सवालों के घेरे में

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, नीमडीह

     

    नीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में गर्भवती महिला से रक्त जांच के नाम पर 500 रुपये वसूलने और एचआईवी पॉजिटिव की कथित गलत रिपोर्ट देने का मामला सामने आया है। महकमडीह निवासी मनी गोप ने इस संबंध में जिला प्रशासन से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

     

    महिला के अनुसार, 3 सितंबर को गर्भावस्था के दौरान जांच कराने सीएचसी पहुंचने पर लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार राम ने उनसे 500 रुपये लिए। इसके बाद उन्हें एचआईवी पॉजिटिव बताया गया। इस रिपोर्ट से वह मानसिक रूप से परेशान हो गईं। बाद में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की सलाह पर जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में दोबारा जांच कराई, जहां उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने का दावा किया गया है।

     

    दोनों जांच रिपोर्ट में अंतर सामने आने से स्वास्थ्य केंद्र की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। महिला ने लैब टेक्नीशियन की शैक्षणिक योग्यता और प्रमाणपत्रों की जांच कराने की भी मांग की है।

     

    उन्होंने उपायुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी और चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी से मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है। हालांकि, आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और स्वास्थ्य विभाग का पक्ष सामने आना बाकी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविकास के लिए जल स्त्रोतों के अस्तित्व की बलि
    Next Article नाटक के मंच से ग्राम सभा की सत्ता तक, छात्राओं ने दिखाई नेतृत्व क्षमता

    Related Posts

    सिस्टम की लापरवाही ने ले ली दो युवकों की जान चेचियाही ढाब में बाढ़ का पानी पार करने के दौरान चाचा-भत

    October 1, 2026

    स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने लगाई झाड़ू

    October 1, 2026

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सकरबासा के गौरव ने मारी बाजी

    October 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिस्टम की लापरवाही ने ले ली दो युवकों की जान चेचियाही ढाब में बाढ़ का पानी पार करने के दौरान चाचा-भत

    स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने लगाई झाड़ू

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सकरबासा के गौरव ने मारी बाजी

    70 मेधावी युवाओं ने की संसदीय अध्ययन यात्रा

    बखरी में पुलिस दबिश के बाद हत्या कांड के दो आरोपियों ने किया कोर्ट में सरेंडर

    *बखरी में गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को दिया गया पोषण का मंत्र*

    बखरी में संत रविदास जयंती पर लगा शिविर, 25 आवेदनों का मौके पर निष्पादन

    पूर्व विधायक शिवदानी प्रसाद सिंह के निधन पर शोक।

    नवरात्र की उल्टी गिनती शुरू, छौड़ाही में सजने लगेगा मां का दरबार।11 अक्टूबर को कलश स्थापना।पूजा समित

    भाजपा के शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान की पहल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.