आयुष शिविर में 80 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला
स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत जिला आयुष समिति के तत्वावधान में बुधवार को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, आदित्यपुर में आयुष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभागीय कर्मियों, उनके परिजनों और आम लोगों समेत कुल 80 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।
शिविर का उद्घाटन अधीक्षण अभियंता ए.क जायसवाल और कार्यपालक अभियंता शिव कुमार दिनकर ने किया। आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. सैफी, डॉ. श्वेता सुषमा, डॉ. प्रभा महतो और डॉ. शैलेश कुमार ने स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान रक्तचाप, ब्लड शुगर समेत आवश्यक जांच की गई तथा जरूरत के अनुसार दवाएं वितरित की गईं।
मौके पर लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। योग प्रशिक्षक रमानाथ महतो और सस्ती महतो ने योग सत्र के माध्यम से विभिन्न अभ्यास कराए तथा नियमित योग के महत्व की जानकारी दी।
शिविर के आयोजन में आशा कुमारी, रमा मिंज, संध्या पूर्ति, माधवी पूर्ति और मिशेल गुड़िया का योगदान रहा।

