बड़बिल में 2 अक्टूबर को मेगा रक्तदान शिविर
राष्ट्र संवाद संवाददाता, बड़बिल।
संजुक्ता सेवा निकेतन के तत्वावधान में आगामी 2 अक्टूबर को बड़बिल टाउनशिप स्थित विकास महल में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 2:30 बजे तक चलेगा।
संजुक्ता सेवा निकेतन की अध्यक्ष डॉ. संजुक्ता चटर्जी आचार्य ने क्षेत्रवासियों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में लेते हुए इस अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

