*बखरी में सेवा संकल्प अभियान के तहत पोषण-स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम*
*बखरी ,बेगूसराय।* सेवा संकल्प अभियान के तहत बाल विकास परियोजना बखरी के मोहनपुर पंचायत के हेमनपुर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-68 पर मंगलवार को विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल के प्रति माताओं और परिवारों को जागरूक करना था। इस दौरान महिलाओं और अभिभावकों को बच्चों के सही पोषण, साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजना कुमारी, पर्यवेक्षिका शारदा कुमारी, सेविका रेशमी कुमारी, अमिता वर्मा, राज कुमारी और पुनीता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।
अधिकारियों ने कहा कि बच्चों के शुरुआती जीवन में सही पोषण और स्वास्थ्य देखभाल बेहद जरूरी है, जिसमें परिवार और समुदाय दोनों की भागीदारी आवश्यक है।

