*बखरी बीआरसी में दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर आयोजित, 98 बच्चों की हुई जांच*
नितेश सिंह राजपूत
*बखरी (बेगूसराय)।* बखरी प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांग बच्चों ने पहुंचकर अपनी जांच कराई।
समावेशी शिक्षा के बीआरपी महेश तिवारी ने बताया कि शिविर में कुल 98 बच्चे जांच के लिए उपस्थित हुए। जांच के बाद 24 बच्चों को यूडीआईडी कार्ड के लिए तथा 13 बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिन्हित किया गया है।
शिविर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार, आर्थो चिकित्सक डॉ. पुष्कर, नेत्र सहायक हर्ष राज, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. संजीव कुमार, सहायक विनोद रजक सहित शिक्षा विभाग के कर्मी और बड़ी संख्या में बच्चे व अभिभावक मौजूद थे।

