Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम, सेविका-सहायिका व आशा कार्यकर्ता हुए सम्मानित
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम, सेविका-सहायिका व आशा कार्यकर्ता हुए सम्मानित

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम, सेविका-सहायिका व आशा कार्यकर्ता हुए सम्मानित
    खोदावंदपुर,बेगूसराय। खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार को आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. केंद्रों पर बच्चों के लिए विशेष पोषाहार की व्यवस्था की गयी, जहां बच्चों ने खीर और पूरी का आनंद लिया. इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी माताओं एवं लाभार्थियों को आभार पत्र प्रदान किया गया. फफौत पंचायत के चकवा गांव में आयोजित विशेष कार्यक्रम में सीडीपीओ जयमाला कुमारी ने बताया कि आंगन मिलन का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों और स्थानीय समुदाय, विशेषकर माताओं एवं बच्चों के बीच संबंधों को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सेविका एवं सहायिकाओं ने माताओं और गर्भवती महिलाओं को संतुलित पोषण, स्वच्छता, समय पर टीकाकरण तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूक किया. कार्यक्रम में बच्चों ने खेल-कूद, गीत, कविता और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया. मौके पर सीडीपीओ कार्यालय के वरीय लिपिक विवेक कुमार सहित आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, माताएं एवं अन्य लाभार्थी मौजूद थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसफाई मित्रों को मिला सम्मान, कृष्ण कुमार बोले- स्वच्छता में इनका योगदान महत्वपूर्ण
    Next Article *बखरी पुलिस ने एक घर से 150 लीटर विदेशी शराब किया बरामद, तस्कर गिरफ्तार*

    Related Posts

    बेहतर बोनस समझौते व ₹25 लाख ग्रुप इंश्योरेंस पर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय का अभिनंदन

    September 30, 2026

    प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को किया गया पुरस्कृत

    September 30, 2026

    वन्यजीव सप्ताह 2026: टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में निबंध प्रतियोगिता आयोजित

    September 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बेहतर बोनस समझौते व ₹25 लाख ग्रुप इंश्योरेंस पर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय का अभिनंदन

    प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को किया गया पुरस्कृत

    वन्यजीव सप्ताह 2026: टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में निबंध प्रतियोगिता आयोजित

    कपाली में गांजा तस्करी का खुलासा, पिता-पुत्र गिरफ्तार

    झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले राजेश शुक्ल

    एसआईआर के विरोध में एसयूसीआई का प्रदर्शन

    बागों मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय बनाने की मांग

    बड़बिल में 2 अक्टूबर को मेगा रक्तदान शिविर

    कचरे के ढेर में मिले पीडीएस के चावल, जांच शुरू

    सुनील कुमार दे को पद्मश्री देने की मांग, सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.