हृदय दिवस : ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए एसआरके कमलेश ने लगाया निशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर कैंप कोऑर्डिनेटर एसआरके कमलेश की ओर से बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम में रह रहे बुजुर्गों के लिए निशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर लगाया गया। वृद्ध आश्रम में रह रहे कुल 24 असहाय बुजुर्गों के रक्त (ब्लड) सैंपल से कोलेस्ट्रॉल लेवल की जांच की गई. इस दौरान कार्यक्रम संयोजक एसआरके कमलेश ने बताया कि दिल पर भारी पड़ सकती है जांच की अनदेखी “Check Your Cholesterol – Protect Your Heart”. थीम पर जोर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में परमेश्वर दास व अंजलि का योगदान रहा।

