सड़क पर मिला मोबाइल, थाना में जमा किया*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला
मोबाइल फोन आज लोगों की रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है, ऐसे में सड़क किनारे पड़ा कीमती मोबाइल मिलना किसी के लिए भी आकर्षण का कारण हो सकता है। लेकिन सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के इंद्रटांडी निवासी अप्पू कामिला ने इसे अपने पास रखने के बजाय पुलिस को सौंपकर ईमानदारी की मिसाल पेश की।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह अप्पू कामिला मॉर्निंग वॉक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान इंद्रटांडी क्षेत्र में सड़क किनारे उन्हें काले रंग का वीवो कंपनी का मोबाइल फोन पड़ा मिला। मोबाइल मिलने के बाद वे सीधे सरायकेला थाना पहुंचकर फोन पुलिस के हवाले कर दिया।
सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा मोबाइल का वास्तविक मालिक आवश्यक पहचान संबंधी जानकारी देकर थाना से अपना फोन प्राप्त कर सकता है।

