MMDR बिल के खिलाफ आंदोलन जारी रखने की रणनीति पर झामुमो की बैठक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: कदमा उलियान स्थित निर्मल भवन में रविवार को झामुमो की अहम बैठक हुई। इसमें केंद्र सरकार के MMDR बिल के खिलाफ हाल में हुए आंदोलन की समीक्षा के साथ आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में झामुमो के कई विधायक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में एसआईआर प्रक्रिया की जटिलताओं का मुद्दा भी उठाया गया। पोटका विधायक संजीव सरदार ने आरोप लगाया कि एसआईआर में कई जटिल प्रक्रियाएं अपनाई गई हैं और इसे आदिवासियों के खिलाफ साजिश बताया। उन्होंने दावा किया कि अकेले पोटका विधानसभा क्षेत्र में करीब 74 हजार लोगों को चुनाव आयोग की ओर से नोटिस भेजा गया है। पार्टी नेताओं ने कहा कि MMDR बिल के खिलाफ आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

