उडुप्पी रेस्टोरेंट फायरिंग ने खोली जमशेदपुर की पुलिसिंग की पोल : सरयू राय
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। बिंदल मॉल स्थित उडुप्पी रेस्टोरेंट में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना पर विधायक सरयू राय ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि गोली चलाने के बाद अपराधी आसानी से फरार हो गए, जबकि तत्काल नाकेबंदी की जाती तो उन्हें पकड़ा जा सकता था।
सरयू राय ने कहा कि सीसीटीवी में अपराधियों और बाइक का नंबर स्पष्ट है, इसलिए पुलिस को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने अपराधियों के साथ-साथ उनके पूरे नेटवर्क और संभावित संरक्षण तंत्र की जांच की मांग की। साथ ही निखार सबलोक हत्याकांड का जिक्र करते हुए अशोक सिंह राघव की सोने की चेन बरामद हुई या नहीं, इसकी जानकारी देने को कहा।

