Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घर की दीवारें टूटीं, महिला का हाथ टूटा
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    घर की दीवारें टूटीं, महिला का हाथ टूटा

    News DeskBy News DeskSeptember 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घर की दीवारें टूटीं, महिला का हाथ टूटा

    *.. और वन विभाग से ग्रामीणों का भरोसा भी?*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला

     

    रात के सन्नाटे में अचानक हाथियों की चिंघाड़ और दीवारें टूटने, गिरने की आवाज गूंजने लगी थी। यह हाल था बीती रात कुकड़ू प्रखंड के तिरूलडीह गांव की हरिजन बस्ती का। शुक्रवार रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। करीब आधा दर्जन घरों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और घरों में रखा अनाज बर्बाद हो गया।

     

    हाथियों के अचानक बस्ती में घुसने से सो रहे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। जान बचाने के लिए लोग घरों से बाहर भागे। इसी दौरान एक महिला गिरकर घायल हो गई और उसका हाथ टूट गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

     

    विजय कालिंदी, कृष्ण कालिंदी, मोहन साईं कालिंदी और प्रेम साईं कालिंदी समेत कई ग्रामीणों के घर प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की आवाजाही अब उनके लिए सिर्फ फसल नुकसान का मामला नहीं रह गई, बल्कि जान-माल की सुरक्षा का सवाल बन चुकी है।

     

    ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी, गांव में समय पर सूचना पहुंचाने, हाथियों को सुरक्षित क्षेत्र की ओर खदेड़ने तथा क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटानगर स्टेशन के बाहर सड़क हादसे में युवक की मौत
    Next Article अवैध खनिज परिवहन पर शिकंजा, 12 वाहन पकड़े

    Related Posts

    बच्चों ने मैदान में बनाया SHS, महिलाओं व स्वच्छता कर्मियों ने ली शपथ

    September 26, 2026

    भाजयुमो के जिला मंत्री ने प्रदूषण पर रोक के लिए एडीसी को दिया ज्ञापन

    September 26, 2026

    पिता अस्पताल में बांटते रहे दवा, बेटी वहीं बनी डॉक्टर

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    क्षमतालय फाउंडेशन ट्रेनिंग के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने लगाया प्रदर्शनी मेला

    बच्चों ने मैदान में बनाया SHS, महिलाओं व स्वच्छता कर्मियों ने ली शपथ

    भाजयुमो के जिला मंत्री ने प्रदूषण पर रोक के लिए एडीसी को दिया ज्ञापन

    पिता अस्पताल में बांटते रहे दवा, बेटी वहीं बनी डॉक्टर

    जिले में 20 सड़क हादसे, 13 लोगों की मौत

    भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरवार आयोजित

    कचरा प्रबंधन, स्वच्छता और पोषण पर मीडिया से संवाद

    काण्ड्रा में गूंजे सत्यनारायण भगवान के जयकारे

    अवैध खनिज परिवहन पर शिकंजा, 12 वाहन पकड़े

    घर की दीवारें टूटीं, महिला का हाथ टूटा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.