Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गांधी जयंती पर सरयू राय करेंगे ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’
    Breaking News Headlines अपराध चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां

    गांधी जयंती पर सरयू राय करेंगे ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’

    News DeskBy News DeskSeptember 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गांधी जयंती पर सरयू राय करेंगे ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’

    धालभूम क्लब में 2 अक्टूबर को होगा आयोजन, नशा व ऑनलाइन सट्टे के बड़े कारोबारियों पर कार्रवाई की उठेगी मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की पहल पर 2 अक्टूबर को धालभूम क्लब, साकची में ‘सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन’ आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा और इसकी अध्यक्षता विधायक सरयू राय करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बिष्टुपुर में बैठक आयोजित कर रूपरेखा पर चर्चा की गई।
    सम्मेलन के संयोजक सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक अधिकारी मनोज सिंह और अमित शर्मा ने बताया कि बैठक में नशाखोरी और ऑनलाइन सट्टे के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई गई। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई में पकड़े जा रहे लोग छोटे स्तर के कारोबारी हैं, जबकि नशे और अवैध सट्टे के बड़े कारोबारियों तक पहुंचना जरूरी है।

    मनोज सिंह ने बताया कि सम्मेलन के बाद व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत स्कूलों और बस्तियों में बच्चों व युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने, शपथ दिलाने, सोशल मीडिया और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अभियान चलाने की योजना है। कानूनी कार्रवाई से संबंधित जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
    अमित शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में सैकड़ों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। बैठक में मुकुल मिश्रा, सुनील चौधरी, नीरज सिंह, जीतेंद्र सिंह जीतू, धर्मेंद्र सिंह, गोल्डन पांडेय और राजू सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय जनता दल ने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया
    Next Article जमशेदपुर बर्मामाइंस सुनसुनिया गेट पर दिनदहाड़े चाकूबाजी, वाहन हटाने को लेकर विवाद में युवक पर हमला, टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती

    Related Posts

    पीएम मोदी ने ‘जोहार’ कहकर प्रदीप मुखर्जी से किया संवाद, सेवा कार्यों का जाना अनुभव

    September 25, 2026

    घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

    September 25, 2026

    आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में युवक को गोली लगी, जांच में जुटी पुलिस

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम मोदी ने ‘जोहार’ कहकर प्रदीप मुखर्जी से किया संवाद, सेवा कार्यों का जाना अनुभव

    घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

    आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में युवक को गोली लगी, जांच में जुटी पुलिस

    धनबाद में मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई! गौतम डेयरी सील, 48 किलो संदिग्ध पनीर जब्त

    भक्ति, संगीत और आधुनिकता का संगम, युवाओं में दिखा सांस्कृतिक जुड़ाव

    नेपाल में बारिश के बीच बिहार सतर्क, गंडक-कोसी तटबंधों पर चौबीस घंटे निगरानी के निर्देश

    जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी हिरासत में लिये गए

    झारखंड सरकार की नीतियों पर भाजपा का हमला, तुहिन सिन्हा ने उठाए कई सवाल

    बारिश के बीच भी SIR शिविरों में पहुंचे नागरिक, 30 सितंबर तक दावा-आपत्ति का अंतिम मौका

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर की रफ्तार थमी, सड़क पर जलजमाव से लग रहा जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.