नारायण आईटीआई में श्रद्धापूर्वक मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
युवा उनके जीवन, सादगी और राष्ट्रसेवा से प्रेरणा लें : डॉ. जटाशंकर पांडेय
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल। नारायण प्राइवेट आईटीआई, लुपुंगडीह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडेय सहित उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
डॉ. जटाशंकर पांडेय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने ‘एकात्म मानववाद’ के माध्यम से भारतीय विचारधारा को आधुनिक संदर्भ में प्रस्तुत किया और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन सादगी, अध्ययन, सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का उदाहरण है।
उन्होंने युवाओं से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रसेवा से प्रेरणा लेकर समाज व देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्राचार्य जयदीप पांडे, शांति राम महतो, पवन कुमार महतो, शशि भूषण महतो, गौरव महतो सहित संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

