Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डीजे बजाने से रोकने पर मारपीट, अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी । घटना बरियारपुर पूर्वी पंचायत के सिरसी गांव
    Headlines अपराध खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    डीजे बजाने से रोकने पर मारपीट, अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी । घटना बरियारपुर पूर्वी पंचायत के सिरसी गांव

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डीजे बजाने से रोकने पर मारपीट, अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी । घटना बरियारपुर पूर्वी पंचायत के सिरसी गांव की।
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    खोदावंदपुर/बेगूसराय। बरियारपुर पूर्वी पंचायत के सिरसी गांव में डीजे पर अश्लील गीत बजाने से मना करना एक अधेड़ को महंगा पड़ गया. आरोप है कि नारियल खरीदने के बहाने घर से बुलाकर उसके साथ मारपीट की गयी, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. यह घटना 22 सितंबर की रात की बतायी जा रही है. जख्मी की पहचान सिरसी गांव के वार्ड- 09 निवासी स्व. सहदेव महतो के 55 वर्षीय पुत्र राम उदय महतो के रूप में हुई है. परिजनों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया. वहां से भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. परिजनों के अनुसार उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. इस मामले में जख्मी के पुत्र हरेराम कुमार ने शुक्रवार को खोदावंदपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में बताया गया है कि गांव के कारी चौधरी ने उसके पिता को फोन कर नारियल खरीदने के लिए बेगूसराय चलने की बात कहकर घर से बुलाया था. आरोप है कि देर रात तक दोनों साथ रहे. इसी दौरान सिरसी निवासी रामाशीष महतो के पुत्र दशरथ महतो, पवन महतो के पुत्र सुजीत महतो तथा सियाराम महतो के पुत्र रुदल महतो अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे और राम उदय महतो के साथ मारपीट की. आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि नारियल खरीदने के लिए रखे गए करीब एक लाख रुपये भी आरोपियों ने छीन लिये तथा घटना की जानकारी पुलिस को देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और गन्ना मंत्री संजय पासवान ने नावकोठी को दी विकास की सौगात
    Next Article भगवानपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौक स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान छह वर्षीय बच्ची की मौत

    Related Posts

    सुनसान जगह बुलाकर ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय से छिनतई

    September 25, 2026

    पोटका एसआईआर में 29 हजार मतदाताओं की विसंगति

    September 25, 2026

    दो स्थानों पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुनसान जगह बुलाकर ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय से छिनतई

    पोटका एसआईआर में 29 हजार मतदाताओं की विसंगति

    दो स्थानों पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित

    कोल्हान डीआईजी के हाई अलर्ट के 8 घंटे के अंदर फिर वारदात!

    जनता दरबार में सड़क, नाली और अतिक्रमण की शिकायतें

    पुलिस ने लौटाये 103 गुम मोबाइल फोन

    बेगूसराय में बिदेसिया का सफल मंचन, भिखारी ठाकुर की अमर कृति ने जीता दिल

    नल-जल योजना की जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

    भगवानपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौक स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान छह वर्षीय बच्ची की मौत

    डीजे बजाने से रोकने पर मारपीट, अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी । घटना बरियारपुर पूर्वी पंचायत के सिरसी गांव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.