Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा
    झारखंड

    नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा

    nizamBy nizamSeptember 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा

     

    थार वाहन और 70 हजार रुपये नकद बरामद, गया और हजारीबाग के रहने वाले हैं आरोपी

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चतरा: खुद को नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बताकर 31.90 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल काले रंग की थार गाड़ी और 70 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले को लेकर बरवाडीह, थाना पत्थलगड़ा निवासी 28 वर्षीय ललन कुमार ने 7 सितंबर 2026 को वशिष्टनगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर थाना कांड संख्या 131/2026, दिनांक 07.09.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 319(2)/310(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय सूचना के आधार पर जांच शुरू की। इसी क्रम में पुलिस ने कटैया जंगल से रंगु कुमार और अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ और उनकी निशानदेही के आधार पर जोरी थाना क्षेत्र के कंगुरूवा जंगल में छापेमारी की गई। यहां से पुलिस ने प्रिंस कुमार यादव, अविनाश कुमार और बजरंगी कुमार उर्फ रंगा को भी गिरफ्तार कर लिया।

     

    थार वाहन समेत 70 हजार रुपये नकद बरामद

     

    पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल काले रंग की थार गाड़ी बरामद की है। वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर JH02BK0166 बताया गया है। इसके अलावा रंगु कुमार के पास से 30 हजार रुपये, अभिषेक कुमार के पास से 20 हजार रुपये और प्रिंस कुमार यादव के पास से 20 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। इस तरह पुलिस ने कुल 70 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में रंगु कुमार, अभिषेक कुमार और प्रिंस कुमार यादव गया, बिहार के रहने वाले हैं। वहीं अविनाश कुमार और बजरंगी कुमार उर्फ रंगा हजारीबाग जिले के निवासी बताए गए हैं। इस कार्रवाई में वशिष्टनगर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन, इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, शिवा यादव, तकनीकी शाखा के आरक्षी वीरेंद्र यादव समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleड्रोन सर्विलांस से मिली सूचना पर धमधमियां जंगल में CISF की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जप्त
    Next Article चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    Related Posts

    लगातार बारिश से जमशेदपुर में बाढ़ जैसे हालात, स्वर्णरेखा-खरकाई खतरे के निशान से ऊपर

    September 26, 2026

    गिरिडीह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 लोगों पर हमला करने का आरोप

    September 25, 2026

    पीएम मोदी ने ‘जोहार’ कहकर प्रदीप मुखर्जी से किया संवाद, सेवा कार्यों का जाना अनुभव

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लगातार बारिश से जमशेदपुर में बाढ़ जैसे हालात, स्वर्णरेखा-खरकाई खतरे के निशान से ऊपर

    खाकी पर वार! ठाणे में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस सब-इंस्पेक्टर की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप!

    आतंकवाद पर जवाबदेही, हिमालय पर साझी जिम्मेदारी

    सूखा खेतों में है, सवाल व्यवस्था की जड़ों में

    अंत्योदय : विकसित भारत की मानवीय आधारशिला

    गिरिडीह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 लोगों पर हमला करने का आरोप

    पीएम मोदी ने ‘जोहार’ कहकर प्रदीप मुखर्जी से किया संवाद, सेवा कार्यों का जाना अनुभव

    घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

    आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में युवक को गोली लगी, जांच में जुटी पुलिस

    धनबाद में मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई! गौतम डेयरी सील, 48 किलो संदिग्ध पनीर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.