Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा प्रक्रिया दूषित: बाबूलाल मरांडी ने सरकार से मांगा जवाब, सीबीआई जांच की मांग दोहराई
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड दुमका राजनीति शिक्षा

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा प्रक्रिया दूषित: बाबूलाल मरांडी ने सरकार से मांगा जवाब, सीबीआई जांच की मांग दोहराई

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 20, 2026Updated:September 20, 2026No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। एकदिवसीय प्रवास के तहत जमशेदपुर पहुंचे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को जमशेदपुर परिसदन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा मामले को लेकर राज्य सरकार और जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए।

    जेएसएससी-सीजीएल मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार से मांगा जवाब, पूछा- जवाबदेही सिर्फ नीचे वालों की और संरक्षण ऊपर वालों को क्यों, सीबीआई जांच की मांग दोहराई

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से कल हाई कोर्ट में दाखिल हलफनामे में जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा की पूरी प्रक्रिया को दूषित बताया गया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सरकार स्वयं परीक्षा प्रक्रिया को दूषित मान रही है, तो पहले न्यायालय के समक्ष दाखिल किए गए हलफनामों में क्या सच्चाई थी।

    बाबूलाल मरांडी ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि पूरी परीक्षा प्रक्रिया दूषित थी, तो सुधीर गुप्ता, अनुराग गुप्ता, प्रशांत कुमार और मनोज कौशिक की इस चौकड़ी की भूमिका और जवाबदेही की जांच क्यों नहीं होनी चाहिए? पहले न्यायालय के सामने पूरे तथ्य क्यों नहीं रखे गए? क्या अदालत को गुमराह करने की कोशिश हुई थी। उन्होंने कहा कि जांच को पहले गलत दिशा में ले जाने और “गड़बड़ी नहीं हुई” का दावा करने के आरोपों का जवाब आखिर कौन देगा। इस आशय का शपथपत्र किसके कहने पर और किसे बचाने के लिए दाखिल किया गया। पहले की जांच में अनुराग गुप्ता की भूमिका और बाद में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत जानकारी को लेकर मनोज कौशिक की जवाबदेही कैसे टाली जा सकती है। एक ही परीक्षा को लेकर पहले की सफाई और अब की स्वीकारोक्ति के बीच का अंतर महज भूल है या किसी को बचाने की कोशिश।

    मुख्यमंत्री की जवाबदेही पर भी उठाया सवाल

    नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जवाबदेही का है। क्या उनकी जानकारी और सहमति के बिना इतना बड़ा खेल संभव था। यदि सरकार को जानकारी नहीं थी, तो शासन और निगरानी कहां थी। और यदि जानकारी थी, तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय को इस पूरे पहलू का भी संज्ञान लेना चाहिए।

    बाबूलाल मरांडी ने सवाल किया कि क्या इतना व्यापक बहाली घोटाला अब तक पकड़े जा रहे निचले स्तर के लोगों के अकेले के बस की बात थी। यदि पूरी बहाली व्यवस्था वही संचालित कर रहे थे, तो अध्यक्ष और सचिव किस काम के लिए बैठाए गए थे। अधिकार और सुविधाएं ऊपर वाले भोगें, लेकिन जवाबदेही के समय केवल नीचे वाले पकड़े जाएं, यह कैसा न्याय है।

    CID की जांच पर भी सवाल, CBI जांच की मांग

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब पूरी परीक्षा प्रक्रिया ही दूषित थी, तो CID की पहले की जांच में यह सच सामने क्यों नहीं आया। आज भी आशंका यही है कि न्यायालय के सामने उतने ही तथ्य रखे जाएंगे, जितने से प्रभावशाली लोगों की कथित संलिप्तता पर पर्दा बना रहे।

    उन्होंने कहा कि CID के कामकाज पर सवाल इतना गंभीर है कि पूछना पड़ रहा है कि वह निष्पक्ष जांच एजेंसी की भूमिका निभा रही है या संरक्षण और कथित वसूली के आरोपों से घिरे तंत्र की ढाल बन गई है। उन्होंने कहा कि जिस जांच की निष्पक्षता स्वयं सवालों के घेरे में हो, उसी के भरोसे लाखों छात्रों का भविष्य कैसे छोड़ा जा सकता है।

    बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के लाखों छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पूरे मामले की CBI से निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जेएसएससी और जेपीएससी जैसी भर्ती संस्थाओं की साख भाषणों, सफाई और बदलते हलफनामों से वापस नहीं आएगी। वह तभी बहाल होगी, जब पूरी सच्चाई सामने आएगी और दोषियों पर उनके पद तथा पहुंच की परवाह किए बिना कार्रवाई होगी।

    प्रशांत कुमार और सुधीर गुप्ता को तत्काल हटाने की मांग

    नेता प्रतिपक्ष ने स्पष्ट मांग करते हुए कहा कि प्रशांत कुमार और सुधीर गुप्ता को जेएसएससी से तत्काल हटाया जाए तथा मनोज कौशिक को CID ADG के पद से हटाया जाए। उन्होंने कहा कि अनुराग गुप्ता सहित उन सभी अध्यक्षों और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की स्वतंत्र जांच हो, जिनके कार्यकाल में यह कथित बहाली घोटाला हुआ।

    उन्होंने कहा कि जिनके खिलाफ साक्ष्य मिलें, उन्हें अभियुक्त बनाया जाए और कानून के अनुसार गिरफ्तारी तथा अभियोजन की कार्रवाई हो। किसी को भी पद, प्रभाव या पुराने संबंधों के सहारे जांच को बाधित करने का अवसर नहीं मिलना चाहिए।

    ‘छात्रों का भविष्य दांव पर लगाकर कुर्सियां बचाने का खेल बंद हो’

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि छात्रों का भविष्य दांव पर लगाकर कुर्सियां बचाने का खेल बंद होना चाहिए। यदि परीक्षा प्रक्रिया दूषित थी, तो उसे दूषित करने और उस पर पर्दा डालने वालों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए, चाहे वे किसी भी कुर्सी पर बैठे हों।

    इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश शुक्ला एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा भी मौजूद रहे।

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा घोटाला सीबीआई जांच
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबृजेश गंझू वाराणसी मुठभेड़ में ढेर: टीएसपीसी सुप्रीमो का अंत, 30 लाख का इनामी
    Next Article राजेन्द्र पुल पर आज़ से मेगा ब्लॉक, बाघ और मौर्य समेत 12 ट्रेनें मुंगेर पुल होकर चलेंगी

    Related Posts

    पोटका कांग्रेस की बैठक में 26 सितंबर के प्रदर्शन में भागीदारी की अपील

    September 21, 2026

    पंचायतों की समस्याओं को लेकर मुखिया संघ की बैठक

    September 21, 2026

    भाकपा की जनसभा में केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना, 28 सितंबर को राजभवन घेराव का आह्वान

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पोटका कांग्रेस की बैठक में 26 सितंबर के प्रदर्शन में भागीदारी की अपील

    पंचायतों की समस्याओं को लेकर मुखिया संघ की बैठक

    भाकपा की जनसभा में केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना, 28 सितंबर को राजभवन घेराव का आह्वान

    118वीं दिनकर जयंती: सिमरिया में 23-24 सितंबर को लगेगा साहित्यकारों व राजनेताओं का मेला

    हाता में कल्पना मार्ट का हुआ उद्घाटन

    17 सितंबर से जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान

    कुमडीह की महिलाओं को मिली पेपर प्लेट मशीन, स्वरोजगार की राह आसान

    मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 50-60 साइलेंसर रोड रोलर से कुचलकर नष्ट

    ओल्ड एज होम में 28 बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

    राष्ट्रकवि दिनकर की 118वीं जयंती: सिमरिया में समारोह का आयोजन, बच्चों को कविताएं आत्मसात करने की जरूरत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.