Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 118वीं दिनकर जयंती: सिमरिया में 23-24 सितंबर को लगेगा साहित्यकारों व राजनेताओं का मेला
    खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर शिक्षा समस्तीपुर साहित्य

    118वीं दिनकर जयंती: सिमरिया में 23-24 सितंबर को लगेगा साहित्यकारों व राजनेताओं का मेला

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    दिनकर जयंती
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: यदुनंदन

    दिनकर जयंती के मौके पर 23 को राजनेताओं व 24 को सिमरिया में लगेगा साहित्यकारों का मेला। बीहट। यदुनंदन।

    118वीं दिनकर जयंती: सिमरिया में दो दिवसीय महोत्सव

    118वीं दिनकर जयंती के मौके पर सिमरिया में 23 व 24 सितंबर को राजनेताओं व साहित्यकारों का मेला लगेगा। 24 सितंबर को युग निर्माता महाकवि दिनकर की जन्मभूमि सिमरिया ग्राम के दिनकर पुस्तकालय में देश भर के साहित्यकारों, आलोचकों, प्रोफेसरों, रंगकर्मियों, कलाकारों का मेला लगेगा। दिनकर की किताबों और गांव की दीवारों से कविता उतरकर मंच पर व्याख्यान, भाषण और नाटक में बदल जाएगी। सैकड़ों की संख्या में दिनकर प्रेमी सिमरिया की साहित्य गंगा में डुबकी लगाएंगे। साहित्यिक आयोजन के संयोजक रामनाथ सिंह ने बताया कि मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के तौर पर हिंदी के प्रखर आलोचक एवं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हिंदी के प्रोफेसर कमलानंद झा होंगे। लगभग दर्जन भर आलोचना पुस्तकों के रचयिता प्रो कमलानंद झा का दिनकर और उनके प्रिय कवि विद्यापति पर विशेष कार्य है। राष्ट्रीय साहित्यिक संगोष्ठी के विशिष्ट वक्ता उर्दू के मशहूर आलोचक एवं जामिया मिल्लिया इस्लामिया में उर्दू के प्रोफेसर सरवरुल हुदा होंगे। प्रो सरवर ने पहली बार दिनकर के महान गद्य ग्रन्थ संस्कृति के चार अध्याय का उर्दू में अनुवाद मुमकिन किया है। वे ’’संस्कृति का पांचवां अध्याय’’ विषय पर अनूठा वक्तव्य देंगे। अन्य वक्ताओं के अलावा आयोजन में विशिष्ट वक्ता के तौर पर हिंदी के प्रतिबद्ध साहित्यकार एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय में हिंदी के प्रोफेसर रामाज्ञा शशिधर, गद्य लेखक एवं प्रसिद्ध लेखक डॉ अभय कुमार ठाकुर एवं प्रो कमलेश का भी व्याख्यान होगा।

    दिनकर जयंती पर खास रंगमंचीय पेशकश

    खास रंगमंचीय पेशकश में दिनकर काव्य का अनूठा नाट्य मंचन होगा। दिनकर के प्रिय प्राचीनतम सांस्कृतिक नगर बनारस से सुविख्यात रंग निर्देशक प्रणव मुखर्जी के रंग निर्देशन में डेढ़ दर्जन कलाकारों की रंग टीम दिनकर का काव्य कोलाज प्रस्तुत करेगी। गौरतलब है कि प्रणव मुखर्जी ने भारत के अलावा यूरोप के जर्मनी, इटली, फ्रांस आदि देशों के विश्वविद्यालयों के लिए भी अनेक नाटक लिखे और प्रस्तुत किये हैं।

    23 सितंबर को राजनीतिक कार्यक्रम

    वहीं दूसरी ओर 23 सितंबर को दो सत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राजनीतिक कार्यक्रम के संयोजक अमरदीप सुमन ने बताया कि बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री डाॅ. प्रमोद कुमार, पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र समेत तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार, बेगूसराय के विधायक कुंदन कुमार, विधान पार्षद सर्वेश कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद होंगे। वहीं प्रथम सत्र में जिलाधिकारी रिची पांडेय, पुलिस अधीक्षक मनीष, बरौनी रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक सत्य प्रकाश, एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख जयदीप घोष, हर्ल के प्लांट हेड नितिन सक्सेना, बरौनी डेयरी के प्रबंध निदेशक रविन्द्र कुमार समेत कई अधिकारी मंचासीन होंगे। इस मौके पर 24 सितंबर को समर शेष है… स्मारिका का विमोचन होगा।

    राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर आयोजित यह समारोह साहित्य और राजनीति का अनूठा संगम होगा।

    दिनकर जयंती राजनेता साहित्यकार सिमरिया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहाता में कल्पना मार्ट का हुआ उद्घाटन
    Next Article भाकपा की जनसभा में केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना, 28 सितंबर को राजभवन घेराव का आह्वान

    Related Posts

    चतरा में भाड़ा वीआईपी वाला, सुविधा शून्य, दोगुना किराया से बढ़ रहा विवाद, यात्रियों की रोजाना बस एजेंटों से तू-तू, मैं-मैं

    September 22, 2026

    केरेडारी से टंडवा खधैया पुल तक निजी कोल दुलाई सड़क निर्माण पर जिला परिषद ने की कार्रवाई की मांग

    September 22, 2026

    जमशेदपुर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 बाइक-स्कूटी बरामद, 8 गिरफ्तार

    September 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा में भाड़ा वीआईपी वाला, सुविधा शून्य, दोगुना किराया से बढ़ रहा विवाद, यात्रियों की रोजाना बस एजेंटों से तू-तू, मैं-मैं

    केरेडारी से टंडवा खधैया पुल तक निजी कोल दुलाई सड़क निर्माण पर जिला परिषद ने की कार्रवाई की मांग

    जमशेदपुर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 बाइक-स्कूटी बरामद, 8 गिरफ्तार

    जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता : केशव प्रसाद मौर्य

    जमशेदपुर में पुलिस की दोहरी कार्रवाई, ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़ और मोबाइल छिनतई का खुलासा

    जमशेदपुर में पुलिस की दोहरी कार्रवाई, ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़ और मोबाइल छिनतई का खुलासा

    जनगणना-2027 में ओबीसी कॉलम की मांग, 5 अक्टूबर को राजभवन घेराव का ऐलान

    एक साल के इंतजार के बाद UCIL को मिला स्थायी तकनीकी निदेशक

    24 सितंबर को खुलेगा नागरमल का नया शोरूम, 32 हजार वर्गफीट में तैयार हुआ मॉल

    बाइक की ठोकर से पैदल चल रहा व्यक्ति घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.