Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 50-60 साइलेंसर रोड रोलर से कुचलकर नष्ट
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 50-60 साइलेंसर रोड रोलर से कुचलकर नष्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 50-60 साइलेंसर रोड रोलर से कुचलकर नष्ट

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : दुर्गा पूजा से पहले शहर की सड़कों पर तेज और असामान्य आवाज करने वाली बाइक पर ट्रैफिक पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर बाइक चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है. मंगलवार को साकची थाना के बाहर जब्त किए गए करीब 50 से 60 मॉडिफाइड साइलेंसरों को रोड रोलर से कुचलकर नष्ट कर दिया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्पष्ट किया कि मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़क पर शोर करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में शहर के साकची, बागबेड़ा, जुगसलाई, परसुडीह समेत विभिन्न इलाकों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. जांच के दौरान दोपहिया वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगे मिलने पर पुलिस ने उन्हें वाहनों से निकलवाकर जब्त किया. इसके बाद मंगलवार को जब्त साइलेंसरों को एक जगह एकत्रित कर रोड रोलर से कुचलकर नष्ट कर दिया गया.दुर्गा पूजा के दौरान शहर की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है. पूजा पंडालों और बाजार क्षेत्रों में भी लोगों की भीड़ रहती है. ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने और लोगों को तेज व असामान्य आवाज से होने वाली परेशानी से बचाने के लिए पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान तेज किया है. पुलिस के अनुसार, वाहन जांच के दौरान यदि किसी बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर पाया जाता है, तो उसे वाहन से हटाकर जब्त किया जाएगा. इसके बाद संबंधित वाहन चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में कंपनी द्वारा निर्धारित साइलेंसर का ही इस्तेमाल करें और यातायात नियमों का पालन करें. पुलिस का कहना है कि मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने वाले वाहनों से सड़क पर दूसरे लोगों को परेशानी होती है. दुर्गा पूजा के दौरान ऐसे वाहनों पर विशेष नजर रखी जाएगी. ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल नियमों का पालन कराना ही नहीं, बल्कि पूजा के दौरान शहर में व्यवस्थित यातायात और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना भी है. पुलिस ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में भी शहर के अलग-अलग हिस्सों में वाहन जांच अभियान जारी रहेगा.

    50-60 साइलेंसर रोड रोलर से कुचलकर नष्ट मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleओल्ड एज होम में 28 बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच
    Next Article कुमडीह की महिलाओं को मिली पेपर प्लेट मशीन, स्वरोजगार की राह आसान

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की विशाल जनजागरण पदयात्रा, दिग्गज नेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.