17 सितंबर से जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला
सरायकेला-खरसावां जिले में 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान चलाया जा रहा है। ‘स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ की थीम पर आयोजित अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ सामूहिक भागीदारी बढ़ाना है।
अभियान के तहत चिन्हित स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों और सार्वजनिक स्थलों की विशेष सफाई की जाएगी। विद्यालयों, युवा समूहों, स्वयं सहायता समूहों, पंचायतों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी से स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां होंगी।
घर-घर जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूकता और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस पर स्वच्छ पर्यटन तथा दो अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस पर विशेष ग्राम सभा और काउंसिल बैठकें होंगी।
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जिलेवासियों से स्वच्छता और कचरे के उचित निस्तारण को दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने की अपील की है।

