Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजेन्द्र पुल पर आज़ से मेगा ब्लॉक, बाघ और मौर्य समेत 12 ट्रेनें मुंगेर पुल होकर चलेंगी
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    राजेन्द्र पुल पर आज़ से मेगा ब्लॉक, बाघ और मौर्य समेत 12 ट्रेनें मुंगेर पुल होकर चलेंगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    मेगा ब्लॉक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेगूसराय। राजेन्द्र पुल पर डबल लाइन लिंकिंग और दिनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी के बीच मेन लाइन जोड़ने के लिए पूर्व रेलवे ने 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक मेगा ब्लॉक लिया है। इसका असर रविवार से शुरू होगा।

    मेगा ब्लॉक का ट्रेनों पर व्यापक असर

    पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र के अनुसार 64 जोड़ी ट्रेनें पूरी तरह रद्द की गई हैं, 16 रूट की 40 से ज्यादा ट्रेनों का डायवर्ट और 4 ट्रेनों को री-शेड्यूल किया गया है। सबसे ज्यादा असर जमालपुर और मुंगेर से गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ा है, जहां की 10 जोड़ी लोकल/पैसेंजर ट्रेनें 15 दिनों तक बंद रहेंगी।

    मुंगेर-जमालपुर रूट से चलेंगी 12 एक्सप्रेस ट्रेनें

    ब्लॉक के कारण मोकामा रूट बंद होने से रेलवे ने 12 एक्सप्रेस ट्रेनों को मुंगेर-जमालपुर होकर डायवर्ट किया है। ये ट्रेनें पहली बार मुंगेर गंगा पुल होकर जमालपुर-मुंगेर के रास्ते चलेंगी।

    मुंगेर के रास्ते ये ट्रेनें गुजरेंगी

    • हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रोजाना वाया मुंगेर-जमालपुर
    • 13105 सियालदह-बलिया 26 से 29 सितंबर तक वाया मुंगेर
    • 13106 बलिया-सियालदह 26 से 30 सितंबर तक वाया मुंगेर
    • 13021/22 हावड़ा-रक्सौल मिथिला 2, 3 और 4 अक्टूबर को वाया मुंगेर-जमालपुर
    • मौर्य एक्सप्रेस 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रोजाना वाया किऊल-मुंगेर-बरौनी
    • अमरनाथ 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को भागलपुर से जम्मूतवी, 22 और 29 सितंबर को वापसी में वाया रतनपुर-मुंगेर-बरौनी
    • हैदराबाद-रक्सौल 24 सितंबर और 1 अक्टूबर व 27 सितंबर और 4 अक्टूबर को वाया मुंगेर चलेगी

    ये ट्रेनें सबसे अधिक प्रभावित (रद्द/आंशिक रद्द)

    • 13415 मालदा टाउन-पटना 20, 23, 25, 27, 30 सितंबर और 2 अक्टूबर को रद्द
    • 13416 पटना-मालदा टाउन 21, 24, 26, 28 सितंबर और 1, 3 अक्टूबर को रद्द
    • 3419/13420 भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक लगातार 10 दिन पूरी तरह रद्द
    • 13423 भागलपुर-अजमेर 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को व 13424 अजमेर-भागलपुर 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को रद्द
    • इसके अलावा 13031/32 हावड़ा-जयनगर और 13029/30 हावड़ा-मोकामा भी 20 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रद्द

    यात्रियों पर पड़ेगा भारी असर

    सबसे ज्यादा मार जमालपुर, धरहरा, अभयपुर, दशरथपुर, धौनी, मुंगेर से पटना, किऊल, बरौनी, मुजफ्फरपुर जाने वाले हजारों डेली पैसेंजर, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों पर पड़ेगी। सीपीआरओ ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि एनटीईएस ऐप या 139 पर स्थिति देखकर ही यात्रा करें। अधिक जानकारी के लिए भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

    ट्रेन डायवर्जन मुंगेर मेगा ब्लॉक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेएसएससी-सीजीएल परीक्षा प्रक्रिया दूषित: बाबूलाल मरांडी ने सरकार से मांगा जवाब, सीबीआई जांच की मांग दोहराई
    Next Article बखरी में वृद्ध की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में वारदात

    Related Posts

    बखरी में वृद्ध की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में वारदात

    September 20, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा प्रक्रिया दूषित: बाबूलाल मरांडी ने सरकार से मांगा जवाब, सीबीआई जांच की मांग दोहराई

    September 20, 2026

    बृजेश गंझू वाराणसी मुठभेड़ में ढेर: टीएसपीसी सुप्रीमो का अंत, 30 लाख का इनामी

    September 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बखरी में वृद्ध की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में वारदात

    राजेन्द्र पुल पर आज़ से मेगा ब्लॉक, बाघ और मौर्य समेत 12 ट्रेनें मुंगेर पुल होकर चलेंगी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा प्रक्रिया दूषित: बाबूलाल मरांडी ने सरकार से मांगा जवाब, सीबीआई जांच की मांग दोहराई

    बृजेश गंझू वाराणसी मुठभेड़ में ढेर: टीएसपीसी सुप्रीमो का अंत, 30 लाख का इनामी

    सलौना को मिली अयोध्या से जुड़ी पहली फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेन: 4 अक्टूबर से होगा परिचालन शुरू, स्थायी करने की मांग तेज

    बखरी में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में वृद्ध की हत्या: जमीनी विवाद में गोली मारकर 70 वर्षीय लालो महतो की मौत

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.