पंचायतों की समस्याओं को लेकर मुखिया संघ की बैठक
*मानदेय, पेंशन, राशन, प्रमाण पत्र और मंईयां सम्मान योजना के मुद्दे उठे*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका
जमशेदपुर मुखिया संघ की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष राकेश चंद्र मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला मुखिया संघ अध्यक्ष कान्हू मुर्मू विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसमें पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों और आम जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जनप्रतिनिधियों के मानदेय, एसआईआर से जुड़ी पंचायत स्तरीय समस्याएं, मंईयां सम्मान योजना, पांचवें राज्य वित्त आयोग से मिलने वाली राशि, राशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में विलंब, ऑफलाइन जाति व आवासीय प्रमाण पत्र, पेंशन स्वीकृति और भुगतान में देरी समेत विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे उठे। निर्णय लिया गया कि समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। 26 सितंबर को बीडीओ और सीओ को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।

