पोटका कांग्रेस की बैठक में 26 सितंबर के प्रदर्शन में भागीदारी की अपील
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका
पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार को पोटका बाजार प्रांगण में प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर 2026 को झारखंड प्रदेश कांग्रेस समिति द्वारा रांची में आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रांची पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस समिति द्वारा अयोध्या राम मंदिर से जुड़े चंदा संग्रह में कथित अनियमितता और एमएमडीआर अधिनियम के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। उन्होंने सभी प्रखंडों के कांग्रेसजनों से कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
बैठक में जिला सचिव जयराम हांसदा, सुबोध सिंह सरदार, आनंदपाल, प्रबोद साहू, उदय मुर्मू, सीताराम सोरेन, लासा मुर्मू, शिबू टुडू, काई मामू, संजय हांसदा, लक्ष्मण हेम्ब्रोम, शंकर दत्त समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

