Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JSSC-CGL कथित अनियमितता मामले में CID की कार्रवाई तेज, आयोग कार्यालय पहुंची टीम; सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ
    झारखंड

    JSSC-CGL कथित अनियमितता मामले में CID की कार्रवाई तेज, आयोग कार्यालय पहुंची टीम; सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ

    nizamBy nizamSeptember 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    JSSC-CGL कथित अनियमितता मामले में CID की कार्रवाई तेज, आयोग कार्यालय पहुंची टीम; सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ

    दूसरी बार JSSC कार्यालय पहुंची CID की विशेष टीम, CGL परीक्षा से जुड़े दस्तावेज और OMR शीट खंगाली

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं, विशेषकर JSSC-CGL में कथित अनियमितता, धांधली और पेपर लीक के मामले में CID की जांच तेज होती नजर आ रही है। शुक्रवार को CID की विशेष जांच टीम नामकुम स्थित JSSC कार्यालय पहुंची और आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ की।

    जांच के दौरान टीम ने JSSC-CGL परीक्षा से जुड़े दस्तावेज, फाइलें और OMR शीट खंगालीं। सूत्रों के मुताबिक जांच टीम ने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए हैं। यह दूसरी बार है जब CID की टीम JSSC कार्यालय पहुंची है और सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ की जा रही है।

    सचिव के आवास पर भी पहुंची थी टीम

    जानकारी के अनुसार, जांच के क्रम में CID की टीम ने शुक्रवार सुबह मोरहाबादी स्थित सचिव सुधीर गुप्ता के निजी आवास पर भी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कथित तौर पर कई दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद टीम JSSC मुख्यालय पहुंची और सचिव से पूछताछ शुरू की।

    परीक्षा में पैसे लेकर नौकरी दिलाने के आरोप की जांच

    दरअसल, JSSC-CGL परीक्षा को लेकर पैसे लेकर नौकरी दिलाने और परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप सामने आए थे। मामले की जांच के दौरान CID पहले ही कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास कराने के नाम पर करोड़ों रुपये के कथित लेन-देन की बात सामने आने का दावा किया गया है। मामले में कुछ सफल अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

    CID की ताजा कार्रवाई के बाद जांच का दायरा और बढ़ने की संभावना है। हालांकि, किसी व्यक्ति की भूमिका या संभावित गिरफ्तारी के संबंध में अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्पष्ट होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोल इंडिया चेयरमैन ने मगध-आम्रपाली परियोजना का किया निरीक्षण, आउटसोर्सिंग के मनमानी से सीसीएल परेशान
    Next Article कृष्ण जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली, नदी में डूबे तीन दोस्तों की मौत

    Related Posts

    बिरसानगर पुलिस ने श्रेष्ठम स्वीट्स और टॉम जिम में चोरी का किया खुलासा, एक गिरफ्तार, किशोर निरुद्ध

    October 27, 2026

    संग्रामलोढ़िया में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण अभियान

    October 27, 2026

    मोहन कर्मकार की धर्मपत्नी के निधन पर संजीव सरदार ने जताया शोक, पोटका विधायक ने आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

    October 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिरसानगर पुलिस ने श्रेष्ठम स्वीट्स और टॉम जिम में चोरी का किया खुलासा, एक गिरफ्तार, किशोर निरुद्ध

    संग्रामलोढ़िया में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण अभियान

    तेघड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी का पुतला दहन

    हुनर के रंगों से सजा कला उत्सव का मंच।

    सब्जी-फल विक्रेताओं की हड़ताल खत्म, एसडीओ के आश्वासन पर शुरू हुआ कारोबार

    स्वर्ण व्यवसायी मोहन साह के निधन से तेघड़ा में शोक

    मासों की महत्ता का सुव्यवस्थित दिनचर्या का सुंदर संकलन है चातुर्मास महात्म: प्रो अवधेश झा।

    नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ

    सुरक्षित बचपन अभियान के तहत कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

    मोहन कर्मकार की धर्मपत्नी के निधन पर संजीव सरदार ने जताया शोक, पोटका विधायक ने आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.