Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगीलोंग में पांच अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 2400 किलो जावा महुआ जब्त*
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    जुगीलोंग में पांच अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 2400 किलो जावा महुआ जब्त*

    News DeskBy News DeskAugust 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    *नीमडीह क्षेत्र में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 60 लीटर महुआ शराब भी बरामद*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला

     

    जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 29 अगस्त को नीमडीह थाना क्षेत्र के जुगीलोंग गांव में प्राप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पांच अवैध चुलाई भट्टियों को ध्वस्त किया गया।

     

    छापेमारी के दौरान मौके से करीब 2,400 किलोग्राम जावा महुआ तथा 60 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। बरामद सामग्री को नियमानुसार जब्त कर लिया गया है। विभाग की ओर से संबंधित अवैध चुलाई अड्डा संचालकों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

     

    उत्पाद विभाग के अनुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग ने कहा कि अवैध शराब से स्वास्थ्य संबंधी जोखिम के साथ सामाजिक स्तर पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

     

    उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब से जुड़ी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में प्रोत्साहित नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम लोगों से भी अवैध शराब के निर्माण या बिक्री से संबंधित जानकारी संबंधित विभाग अथवा प्रशासन को देने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगम्हरिया की रेल यात्री की चोरी हुई सोने की चेन बरामद
    Next Article सावन की फुहारों के बीच ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह संपन्न

    Related Posts

    पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय पोर्टल की मांग

    October 14, 2026

    चाईबासा के पंकज खिरवाल के बेटे-बेटी बने हाईकोर्ट के अधिवक्ता, परिवार का बढ़ाया मान

    October 14, 2026

    सपदा घाट से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, हाइवा पर कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल

    October 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय पोर्टल की मांग

    चाईबासा के पंकज खिरवाल के बेटे-बेटी बने हाईकोर्ट के अधिवक्ता, परिवार का बढ़ाया मान

    सपदा घाट से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, हाइवा पर कार्रवाई नहीं होने से उठे सवाल

    उद्योगों की जरूरत के मुताबिक प्रशिक्षण पर जोर, आईडीटीआर में जुटे उद्यमी

    अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले 2029 में भी मोदी के नेतृत्व में जीतेगा NDA

    टाटा स्टील की डिजिटल पहल श्रम लाभ से ठेका कर्मचारियों को मिलेगी वेतन, ईपीएफ और कल्याणकारी योजनाओं की

    भारत की प्राचीन ज्ञान परंपराएं आज भी दुनिया को जोड़ रही हैं : मोदी

    अग्रसेन मार्ग विवाद में मुकेश मित्तल पर सवालों की बौछार, फैसले से कटघरे में सम्मेलन का नेतृत्व

    रघु महतो हत्याकांड का खुलासा, तीन सहकर्मी गिरफ्तार

    नहर से पाइपलाइन तक: गम्हरिया में बदलेगी सिंचाई व्यवस्था

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.