Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छात्र आंदोलन और भ्रष्टाचार पर राकेश तिवारी का भाजपा पर हमला
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    छात्र आंदोलन और भ्रष्टाचार पर राकेश तिवारी का भाजपा पर हमला

    News DeskBy News DeskAugust 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छात्र आंदोलन और भ्रष्टाचार पर राकेश तिवारी का भाजपा पर हमला

    कहा—पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल की भी हो जांच, छात्रों के मुद्दे पर दोहरी राजनीति कर रही भाजपा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। झारखंड के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, छात्र आंदोलन और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता राकेश तिवारी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा छात्रों के मुद्दे पर दोहरी राजनीति कर रही है। एक ओर दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन पर कार्रवाई की जाती है, वहीं दूसरी ओर झारखंड में आंदोलन को पीछे से उग्र बनाने का प्रयास कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है।
    राकेश तिवारी ने कहा कि आंदोलन कर रहे भाजपा नेताओं को सबसे पहले बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास के कार्यकाल में हुई कथित अनियमितताओं की जांच की मांग करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल की राजनीति से परिचित है। अब भाजपा चुनी हुई गठबंधन सरकार पर गंभीर आरोप लगा रही है।

     

    उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर छात्रों की मांग को देखते हुए राज्य सरकार ने सीआईडी जांच के आदेश दिए हैं और संबंधित अध्यक्ष का इस्तीफा भी लिया गया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि यदि भ्रष्टाचार की जांच उनके घर तक भी पहुंचती है तो जांच होनी चाहिए। इससे स्पष्ट है कि सरकार छात्रों की मांगों को गंभीरता से ले रही है।

    तिवारी ने कहा कि छात्र और नौजवान राष्ट्र की धरोहर हैं। उनके हितों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के मुद्दे को सबसे पहले विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गंभीरता से उठाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने राजस्थान के कोटा में छात्रों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाई और पेपर लीक तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार का मुद्दा सरकार के संज्ञान में लाया, लेकिन केंद्र सरकार ने इस पर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई।

     

    उन्होंने जंतर-मंतर के आंदोलन का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर छात्रों के आंदोलन को दबाने का आरोप लगाया। तिवारी ने कहा कि भाजपा एक ओर छात्रों पर कार्रवाई करती है और दूसरी ओर झारखंड में छात्र आंदोलन को राजनीतिक रूप से प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने इसे छात्रों के मुद्दों से ध्यान भटकाने की राजनीति करार दिया।

    कांग्रेस प्रवक्ता ने हाल में भाजपा द्वारा आहूत बंद को लेकर भी दावा किया कि जनता ने उसे नकार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झारखंड की गठबंधन सरकार को अस्थिर करने के लिए छात्र आंदोलन को हवा देने का प्रयास कर रही है।
    राकेश तिवारी ने कहा कि यदि पूर्ववर्ती भाजपा सरकारों के कार्यकाल की भी निष्पक्ष जांच होगी तो कई मामलों की सच्चाई सामने आ सकती है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति को देखकर नहीं, बल्कि निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए काम कर रही है। छात्रों की लगभग सभी प्रमुख मांगों पर सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाया है। इसलिए उन्होंने छात्रों से राज्यहित और छात्रहित में आंदोलन पर पुनर्विचार करने की अपील की।

    तिवारी ने कहा कि कांग्रेस और गठबंधन सरकार छात्रों के साथ है तथा शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार लागू करने के लिए सरकार गंभीर है। उन्होंने छात्रों से संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकालने की अपील करते हुए कहा कि छात्र हित से जुड़े किसी भी मुद्दे पर सरकार के स्तर से आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतुलसी भवन की देशभक्ति समूह गान प्रतियोगिता में डीबीएमएस बीएच एरिया प्रथम
    Next Article टाटा संस के नए चेयरमैन की तलाश शुरू पांच सदस्यीय चयन समिति बनाएगी उत्तराधिकारी की सिफारिश

    Related Posts

    छठ : अस्ताचल से अरुणोदय तक आस्था की अनंत यात्रा

    November 15, 2026

    बिरसा मुंडा की जयंती पर उत्सव नहीं, झारखंड को आत्ममंथन की जरूरत!

    November 15, 2026

    बिरसा मुंडा : जिसकी हुंकार से हिल उठा था अंग्रेजी शासन

    November 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ : अस्ताचल से अरुणोदय तक आस्था की अनंत यात्रा

    बिरसा मुंडा की जयंती पर उत्सव नहीं, झारखंड को आत्ममंथन की जरूरत!

    बिरसा मुंडा : जिसकी हुंकार से हिल उठा था अंग्रेजी शासन

    बिरसा मुंडाः क्रांतिकारी, समाज-सुधारक और जन-आस्था के भगवान

    आदिवासी नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में विधायक भूषण बाड़ा की तत्काल गिरफ्तारी हो : रघुवर दास

    IITF-2026 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड पवेलियन का उद्घाटन

    छठी मैया जी कृपा पूरे विश्व पर बनी रहे – काले

    अमरप्रीत सिंह काले, जयप्रकाश राय और ललित दास ने ग्रहण किया खरना का महाप्रसाद

    एसपी अनिमेष नैथानी की तत्परता से नाबालिग बच्ची हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की सख्ती से वन भूमि पर अफीम की खेती का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.